
सारंगढ़ में जनपद पंचायत के पास के दुकान से 60
हजार की उठाईगिरी करने वाला “कोढ़ा गिरोह” पकड़ाया

जांजगीर पुलिस ने पकड़ा बिहार के शातिर ‘कोढ़ा
गिरोह’ को, 5 जिलों में 9 लाख 83 हजार लूट करने वाले 2 आरोपी
गिरफ्तार
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/जांजगीर-चांपा/सारंगढ़,
जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक ऐसे शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आतंक मचा रखा था। बिहार के कटिहार से आए ये लुटेरे बैंक से निकलने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे। धरदेई में हुई ढाई लाख की लूट की जांच करते हुए सायबर सेल की टीम ने बिलासपुर के एक लाज में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन दोनो आरोपियो ने कबूल किया है कि सारंगढ़ जनपद पंचायत के पास दुकान से 60 हजार रूपये की उठाईगिरी भी इन्होने किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.02.26 को प्रार्थी पामगढ भारतीय स्टेट बैंक पैसा निकालने ग्राम धरदेई बस स्टैण्ड से आकर साईकिल को बस स्टैण्ड में पार्क कर बस से पामगढ पहुंचा और पामगढ एसबीआई बैंक से 2.5 लाख रू. आहरण कर अपने घर ग्राम धरदेई अपने पहचान के व्यक्ति के साथ कार में लिफ्ट से जा रहा था
जिसका पीछा अज्ञात आरोपीगणों द्वारा अपने मो.सा. से
पीछा कर प्रार्थी के धरदेई पहुचने पर उसके साईकिल का पीछा कर उसके पास रखे 2.5 लाख को लूटकर फरार हो गये थे कि प्रार्थी के रिपेार्ट पर से अज्ञात आरेापियों के विरूद्ध दिनांक 13.02.2026 को थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 61/2026 धारा 309 (1)बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया।
दिन दहाडे लूट जैसी घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी एवं प्रकरण के शीघ्र निराकरण करने हेतु साइबर टीम को निर्देशित किया गया। सायबर टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक
श्रीमति योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सायबर टीम द्वारा घटनास्थल से लगे सीसीटीव्ही आरोपियों के भागने के संभावित सभी रास्तों का बारीकी से अवलोकन किया गया
जिसमें एक संदिग्ध वाहन घटना स्थल से निकलकर जांजगीर की ओर जाती दिखी, संदिग्ध मो.सा. का पीछा करते हुए जांजगीर से बिलासपुर के मध्य लगे लगभग 150 से अधिक सीसीटव्ही फूटेज को चेक कर संदेही का बिलासपुर तक
आना पता चला। तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपीगण बिहार राज्य के होने की जानकारी प्राप्त हुयी, जिसके आधार पर जांजगीर साइबर थाना टीम द्वारा बिलासुपर के सैकडो होटल लाज धर्मशाला को चेक करने पर बिलासपुर पुराना बस स्टैण्ड के पास एक लाज में बिहार के रहने वाले के ठहरने की जानकारी
मिली। जानकारी पुख्ता करने हेतु सायबर टीम के द्वारा लाज के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारिकी से निरीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपीगण घटना में प्रयुक्त वाहन को जिला अस्पताल बिलासपुर में पार्किंग में रखे है उसके बाद पुलिस टीम द्वारा शिवम् लाज पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में ग्राहक बनकर
कमरा देखने के बहाने चेक करने पर दो व्यक्ति लाज के एक कमरे में रूके मिले जिसे मौका देखकर टीम द्वारा पकडकर पूछताछ करने पर टाल मटोल करने लगे कडाई से पूछताछ करने पर दिनांक 13.02.2026 को जिला जांजगीर चाम्पा के ग्राम धरदेई में घटना करना स्वीकार किये।
आरोपियों से घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि बैंक में अधिक रकम निकालने आये बुजुर्ग एंव महिला को टारगेट कर उसका घर तक पीछा कर मौका देखकर रास्ते में ही बुजुर्ग या महिला से रकम लूट कर भाग जाना बताये। जाजंगीर पुलिस द्वारा आरेापी के मोडस ओपरंडी के संबंध में राज्य के सभी जिलो से अपराध के संबंध मे जानकारी साझा करने पर पता चला कि उक्त गिरोह द्वारा दिनांक 04.12.2025 को अंबिकापुर कोतवाली जिला सरगुजा के बैंक से दो लाख रू, दिनांक 16.12.2025 को जिला रायगढ थाना खरसिया क्षेत्र में प्रार्थी से लुटे एक लाख रू, दिनांक 12.01.2026 को पुनः रायगढ थाना खरसिया क्षेत्र म प्रार्थी से लुटे दो लाख रू, दिनांक 13.01.2026 को थाना सारंगढ जिला सांरगढ बिलाईगढ के प्रार्थी से 60,000/-रू लूट, दिनांक 16.01.2026 को थाना गांधी नगर, अंबिकापुर जिला सरगुजा में प्रार्थी से लुटे 88000 रू, एवं दिनांक 16.02.2026 को जिला कोरबा थाना कटघोरा क्षेत्र में 85000 की लूट करना स्वीकार किये। आरोपियों का थाना शिवरीनारायण द्वारा मेमोरण्डम ले कर उनके कब्जे में 10500 रू. एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मो.सा., 04 नग आधार कार्ड जप्त कर, गिरफ्तार कर, विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। प्रकरण में दो अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है।



