जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ में बिगड़े बोल भाग-2 का विडियो वायरल : विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे ने भाजपा कार्यकर्ताओ पर किया आपत्तिजनक टिप्पणी! नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे का विडियो वायरल, कांग्रेस की सत्ता आने भाजपाईयो को कुत्ते का पट्‌टा पहनाने का ऐलान का विडियो वायरल, सारंगढ़ में कांग्रेस नेताओ के वायरल विडियो से माहौल गर्म,

सारंगढ़ में बिगड़े बोल भाग-2 का विडियो वायरल : विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे ने भाजपा कार्यकर्ताओ पर किया आपत्तिजनक टिप्पणी! नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे का विडियो वायरल, कांग्रेस की सत्ता आने भाजपाईयो को कुत्ते का पट्‌टा पहनाने का ऐलान का विडियो वायरल, सारंगढ़ में कांग्रेस नेताओ के वायरल विडियो से माहौल गर्म,

सारंगढ़ में बिगड़े बोल भाग-2 का विडियो वायरल : विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे ने
भाजपा कार्यकर्ताओ पर किया आपत्तिजनक टिप्पणी!
नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे का विडियो वायरल, कांग्रेस की सत्ता आने भाजपाईयो को कुत्ते का पट्‌टा पहनाने का ऐलान का विडियो वायरल, सारंगढ़ में कांग्रेस नेताओ के वायरल विडियो से माहौल गर्म,

फेसबुक पर नगर पालिका अध्यक्ष ने ही किया
है विड़ियो को पोस्ट,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले मे विवादो का भूत कांग्रेस नेताओ का पीछा नही छोड़ रहा है। 12 दिसंबर को कलेक्ट्रेट घेराव के पूर्व आयोजित जनसभा में विधायक उत्तरी जांगड़े का विवादित उकसाने वाला विड़ियो का वायरल होने मे 24 घंटे भी नही बीते थे कि उसी सभा मे विधायक प्रतिनिधि और नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे का विवादित टिप्पणी वाला विडियो भी सोशल मिडिया मे वायरल हो गया है। इस विडियो मे अजय बंजारे ने भाजपा कार्यकर्ताओ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कांग्रेस की सरकार आने पर गले मे कुत्ते का पट्टा पहनाने का ऐलान किया है। इस विडियो के वायरल होने के बाद अंचल की राजनिति मे गर्माहट बढ़ गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफार्म में 12 दिसंबर को सारंगढ़ में कांग्रेस की कलेक्ट्रेट घेराव के पहले आयोजित जनसभा का विडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े के द्वारा सारंगढ़ कलेक्ट्रेट मे तोड़फोड़ करने का आव्हान करने संबंधी विडियो से अभी पूरा प्रदेश में सारंगढ की राजनिति की चर्चा जारी है वही अब इसी सभा मे विधायक प्रतिनिधि और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी बंजारे के पति अजय बंजारे का भी भाषण का विडियो वायरल हो रहा है। वायरल विडियो में विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे ने प्रदेश में सत्ता आने पर भाजपा कार्यकर्ताओ के गले मे कुत्ते का पट्टा पहनाने का ऐलान किया है। हालांकि जनसभा और कलेक्ट्रेट घेराव होने के 1 सप्ताह बाद यह दोनो विडियो वायरल हुए है और पूरे प्रदेश में छा गये है। एक ओर जहा विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने अपने विडियो को एडिटेड विडियो बताकर मामले में बचने का प्रयास किया है वही दूसरी ओर प्रदेश के नेताओ का बायानबाजी का दौर शुरू हो गया है।

वही आज सोशल मिडियो मे जारी हुए विडियो में भाजपा कार्यकर्ताओ के प्रति अपमानजनक और घोर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते हुए नगर पालिका सारंगढ़ मे विधायक प्रतिनिधि तथा नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे भाजपा कार्यकर्ताओ के निशाने पर दिख रहे है। वायरल विडियो में साफ दिख रहा है कि विधायक प्रतिनिधि खुलेआम चेतावनी दे रहे है कि सत्ता आते-जाते रहता है लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता आई तो भाजपा कार्यकर्ताओ के गले मे कुत्ते का पट्‌टा लगाया जायेगा। उनके इस भाषण मे किया गया असंसदीय और अमर्यादित शब्दो के उपयोग वाला विडियो को उनके ही पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी बंजारे के द्वारा अपने फेसबुक वाल मे डाला गया है। विवाद बढ़ने की संभावना को देखते हुए बाद में इस विडियो को डिलीट कर दिया गया। लेकिन तब तक यह सोशल मिडिया मे वायरल हो चुका है।

बताया जा रहा है कि विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े के विवादित बोल वाले विडियो के कारण से सारंगढ़ कांग्रेस पहले से ही बैकफुट पर
चल रही है वही अब नगर पालिका अध्यक्ष के पति तथा विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे का भाजपा कार्यकर्ताओ के खिलाफ आपत्तिजनक और असंसदीय भाषा का उपयोग से सत्ताधारी दल भाजपा को कांग्रेस को घेरने तथा विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का एक बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है, जिसमे भाजपा कार्यकर्ता चूकना नही चाह रहे है। बहरहाल देखना यह है कि विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े का अपने कार्यकर्ताओ को कलेक्ट्रेट को जलाने तथा विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे का सत्ता आने पर भाजपा कार्यकर्ताओ को कुत्ते का पट्‌टा पहनाने का भाषण के बाद दोनो ही नेताओ पर क्या कानूनी कार्यवाही होती है? इन दोनो के भाषण का विडियो सोशल मिडिया मे वायरल होने के बाद से सारंगढ़ की राजनिति अभी गर्म हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
16:00