जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

ऊर्जावान नेतृत्व की मिसाल: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की पहल से सारंगढ़ बिलाईगढ़ में सुधरेगा शिक्षा का स्तर – मयूरेश केशरवानी….

ऊर्जावान नेतृत्व की मिसाल: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की पहल से सारंगढ़ बिलाईगढ़ में सुधरेगा शिक्षा का स्तर - मयूरेश केशरवानी....

ऊर्जावान नेतृत्व की मिसाल: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की पहल से सारंगढ़ बिलाईगढ़ में सुधरेगा शिक्षा का स्तर – मयूरेश केशरवानी….

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिले के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए शिक्षा के गिरते स्तर को लेकर दृढ़ संकल्प लिया है। हाल ही में आयोजित प्राचार्यों की बैठक में उन्होंने जिले के समस्त शासकीय स्कूलों के परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सुधार होना अनिवार्य है, अन्यथा संबंधित प्राचार्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. कन्नौजे का यह कदम न केवल एक प्रशासनिक चेतावनी है, बल्कि शिक्षा के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का परिचायक भी है। उनका यह प्रयास दिखाता है कि वे सिर्फ आंकड़ों की समीक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर बदलाव लाने के इच्छुक हैं।

बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि हर स्कूल अपने कमजोर विषयों की पहचान कर विशेष योजना बनाए। उन्होंने कम परिणाम देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों को व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह ठहराया और यह भी स्पष्ट किया कि अगली बार यदि सुधार नहीं हुआ, तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने शिक्षकों को केवल पाठ्यक्रम की पढ़ाई तक सीमित न रहने, बल्कि बच्चों को नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों की शिक्षा देने पर भी बल दिया।
डॉ. कन्नौजे ने यह भी निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग के अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य मिलकर हर छात्र तक पहुंच बनाएं। अभिभावकों से संवाद करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी कारणवश कोई बच्चा स्कूल से न छूटे। 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए विशेष कक्षाओं और मार्गदर्शन शिविरों की योजना बनाने को कहा गया है।

यह पहली बार है जब एक कलेक्टर ने शिक्षा को प्राथमिकता का विषय बनाकर, उसे प्रशासनिक कार्यों के केंद्र में रखा है। उनके द्वारा की गई यह पहल न केवल छात्रों को लाभ पहुंचाएगी, बल्कि पूरे जिले में शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रतिस्पर्धा की एक नई लहर उत्पन्न करेगी। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की यह सोच कि “बच्चों का भविष्य सबसे बड़ी जिम्मेदारी है”, उन्हें एक आदर्श प्रशासक बनाती है। उनकी ऊर्जावान नेतृत्वशैली और शिक्षा के प्रति यह प्रतिबद्धता निश्चित रूप से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को शैक्षिक रूप से समृद्ध और जागरूक जिला बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

मुद्दे की बात –
मयूरेश केशरवानी, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी एवं पार्षद नगर पालिका सारंगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button