जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर का रिश्तेदार बताकर मंड़ी इस्पेक्टर का नौकरी लगाने के नाम पर 7.40 लाख रूपये की ठगी !

कलेक्टर का रिश्तेदार बताकर मंड़ी इस्पेक्टर का नौकरी लगाने के नाम पर 7.40 लाख रूपये की ठगी !

कलेक्टर का रिश्तेदार बताकर मंड़ी इस्पेक्टर का नौकरी लगाने के नाम पर 7.40 लाख रूपये की ठगी !

भिलाई के विवेक शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज,
लालाधुर्वा की युवती हुई ठगी का शिकार,
चार साल से पैसे लगकर घुमाता रहा आरोपी,
खुद को मंत्रालय में पदस्थ बताया विवेक शर्मा नें,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ के लालाधुर्वा की युवती को मंड़ी इस्पेक्टर का शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7.40 लाख रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। अपने आपको कथित कलेक्टर का भतीजा बताकर भिलाई का विवेक शर्मा ने युवती से 7.40 लाख रूपये की ठगी कर लिया। आजकल मे नियुक्ति पत्र देने का झांसा देते हुए लगभग 4 साल तक घुमाने के बाद नौकरी देने का नियुक्त पत्र देने मे अब इंकार कर रहा है जिसके बाद प्रार्थी युवती ने सिटी कोतवाली थाना में शरण लेकर अपने साथ हुई अपबीती को बताई। सिटी कोतवाली पुलिस थाना सारंगढ़ ने
आरोपी विवेक शर्मा के खिलाफ भादवि 420, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ग्राम  लालाधुर्वा में रहती है, वर्तमान में वह बीएड की पढाई कर रही है

उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसके साथ पढाई कर रहे आनंद देवागन चन्द्रपुर निवासी ने उसको विवेक कुमार शर्मा पिता रमेश कुमार शर्मा निवासी सड़क नं0 5 सी मकान नं0 474 शांति नगर भिलाई जिला दुर्ग का परिचय कराया और विवेक शर्मा को मंत्रालय में पदस्थ है और उसका फुफा आशीष शर्मा कलेक्टर है कह कर किसी भी नौकरी में आपका चयन करवा देगा कह कर बोला गया और परिचय करवाया विवेक शर्मा भी प्रार्थी को आश्वासन दिया कि तुम्हारा चयन मंड़ी इस्पेक्टर के पद पर करा दुंगा जिसके लिए सात लाख चालीस हजार रूपये लगेगा बोला। प्रार्थी द्वारा इन्कार करने पर आनंद द्वारा इस बात की जिम्मेदारी ली गई तुमको पैसे विवेक शर्मा के खाते में देने है

तुम मुझ पर भरोसा करो तुम्हारा काम हमारे द्वारा करवा दिया जायेगा। जिसका मोबाईल द्वारा बातचीत किये गये आडियो रिकार्डिंग भी पेनड्राईव में है और इस प्रकार का बातचीत रायपुर रोड सारंगढ कैफे सेन्टर में बातचित किया तब प्रार्थी द्वारा विश्वास कर के विवेक शर्मा के खाता में पहले बार में एक लाल पन्द्रह हजार रूपये एवं दिनांक 05.06.2021 को दो लाख रूपये और फोन पे के माध्यम से पच्चीस हजार और पच्चीस- पच्चीस हजार कर के तीन बार कुल पचहत्तर हजार और उसके बाद एक बार और पच्चीस हजार रूपये और दिनांक 14.07.2022 को विवेक शर्मा कुंज बिहारी पटेल निवासी घुघुवा के साथ जब प्रार्थी घर दोपहर में आया और कुंज बिहारी पटेल के द्वारा गारंटी का विश्वास दिलाने पर तीन लाख
नगद केश दिया गया है

जिसका गवाह प्रार्थी के परिवार के सदस्य एवं अन्य गवाह लोग है। इस प्रकार कुल सात लाख चालीस हजार रूपये दिया गया है प्रर्थी द्वारा आनंद से काम के विषय में पूछने पर बोला गया कि विवेक शर्मा से बात करो काम की जानकारी भैया द्वारा दी जायेगी। विवेक शर्मा से पूछने पर मुझे बार बार आश्वासन दिया गया कि तुम्हारा काम प्रोसेस मे है। नौकरी के विषय मे विवेक शर्मा से पूछने पर बस होने ही वाला है कहकर घुमाते रहा प्रार्थी को ठगी का ऐहसास हो गया और प्रार्थी द्वारा रूपये की मांग करने पर आज कल कहते हुये टाल मटोल कर रहा है बाद में प्रार्थी को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया हूं। जिसकी शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस थाना सारंगढ़ में किया गया। सिटी कोतवाली पुलिस थाना सारंगढ़ ने आरोपी विवेक शर्मा के खिलाफ भादवि 420, 34 के
तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button