जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

खबर का असर सलौनीकला उपार्जन केंद्र में हेराफेरी करने वाले 5 लोंगों के खिलाफ हुई एफआईआर

खबर का असर सलौनीकला उपार्जन केंद्र में हेराफेरी करने वाले 5 लोंगों के खिलाफ हुई एफआईआर

खबर का असर सलौनीकला उपार्जन केंद्र में हेराफेरी करने वाले 5 लोंगों के खिलाफ हुई एफआईआर

सारंगढ़ टाईम्स / भटगांव

विधानसभा के धान उपार्जन केंद्र सलौनीकला में विगत दिनों भ्रष्टाचार करने का एक मामला उजागर हुआ था। जहां सरकार को करोड़ो रुपयों की नुकसान पहुँचाने की कोशिश की जा रही थी। उस दौरान किसानों से 41.300 किलों की धान खरीदकर, सरकार को 26.800 किलों ग्राम का कट्टा बनाकर ट्रक में लोडिंग कर भेजा जा रहा था। साथ ही मौके पर लोडिंग हो रहे ट्रक का नम्बर भी दो अलग-अलग लिखा पाया गया था। इस घटना की सूचना जिला कलेक्टर को दिया गया था जिसके बाद मौके पर एसडीएम की टीम सलौनीकला उपार्जन केंद्र पहुँचकर पूरे मामलें की जाँच की थी।

अब इस मामलें में प्रशासन ने 5 लोंगों के खिलाफ भटगांव थानें में एफआईआर दर्ज कराई हैं। बतादें संजय साहू पूर्व समिति प्रबंधक,भरत चंद्रा वर्तमान समिति प्रबंधक, देवनारायण चंद्रा पूर्व फंड प्रभारी सहित रामेश्वर चंद्रा वर्तमान फंड प्रभारी और कंप्यूटर आपरेटर गीता प्रसाद साहू का नाम शामिल है। इस एफआईआर में व्यक्तिगत लाभ पाने के आरोप लगे है और लगभग 1894.00 क्विंटल धान,, जिसकी कीमत लगभग 43 लाख, 56 हजार दो सौ रुपये की हेराफेरी करने के आरोपों का जिक्र किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button