

विधानसभा-2023 के लिये बरमकेला अंचल को “फोकस” किया जिला भाजपा नें,
सारंगढ़ विधानसभा सीट में बरमकेला क्षेत्र से बड़ी लीड़ की उम्मीद भाजपा को,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला भाजपा की एक दिवसीय जिला कार्यसमिति की बैठक बरमकेला में संपन्न
जिले के तीनो विधानसभा सीट में जीत की तैयारी शुरू,
बैठक में मंडलों के कामकाज की समीक्षा
सारंगढ़/बरमकेला,
बरमकेला जिला भाजपा की एक दिवसीय जिला कार्यसमिति की बैठक बरमकेला के सांस्कृतिक भवन में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान ने की तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रही, पूर्व विधायक सनम जांगड़े, पूर्व विधायक शमशेर सिंह व पूर्व विधायक केराबाई मनहर उपस्थित रहे। इस बैठक के बहाने सारंगढ़ विधानसभा सीट में भाजपा बरमकेला अंचल से बड़ी लीड़ की तैयारी शुरू कर दिया है।
अपने अध्यक्ष संबोधन में जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने प्रदेश भाजपा के कार्य योजना के बारे में विस्तार से बताया तथा जिले की तीनों विधानसभाओं को जीतने का लक्ष्य रखा। प्रदेश भाजपा के पारित प्रस्ताव का पाठन जिला महामंत्री अजय गोपाल द्वारा किया गया। वर्ग गीत का गायन लेंध्रा मंडल अध्यक्ष भूतनाथ पटेल द्वारा किया गया। बैठक में मंडलों के कामकाज की समीक्षा की गई तथा आने वाले कार्यक्रमों के अनुसार जिम्मेदारियां दी गई। प्रदेश भाजपा के सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्यक्रम मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के क्रियान्वयन तथा विधानसभा व जिला स्तरीय पदयात्रा हेतु चर्चा की गई। जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा ने शक्ति केंद्र एवं बूथ केंद्रों की मजबूती पर बल दिया तथा पन्ना प्रमुख की नियुक्ति अतिशीघ्र करने के निर्देश दिए। कार्यसमिति को पूर्व विधायक सनम जांगड़े व पूर्व विधायक केराबाई मनहर ने संबोधित किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रही ने मोर आवास मोर अधिकार के बारे में विस्तार से बातें रखीं तथा इसे जन आंदोलन बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत की। आभार प्रदर्शन बरमकेला मंडल के अध्यक्ष मनोहर पटेल के द्वारा किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। आईटी सेल के जिला संयोजक सतीश रात्रे ने सरल ऐप के विषय में जानकारी प्रस्तुत की।
जिले की बैठक का संचालन जिला महामंत्री रामकृष्ण नायक ने किया जिनका सहयोग जिला उपाध्यक्ष कैलाश पंडा ने किया। जिला की इस बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल जिला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया जिला मंत्री निखिल बानी, मीरा धर्म जोलहे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदिनी वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू छाबड़ा सभी मंडलों के अध्यक्ष तथा मोर्चा के प्रदेश के पदाधिकारी तथा जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही।