जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव : आरक्षण से दिग्गजो का वार्डो में हुआ बड़ा बदलाव, 15 वार्डो का आरक्षण संपन्न,

सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव : आरक्षण से दिग्गजो का वार्डो में हुआ बड़ा बदलाव, 15 वार्डो का आरक्षण संपन्न,

सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव : आरक्षण से दिग्गजो का वार्डो में हुआ बड़ा बदलाव, 15 वार्डो का आरक्षण संपन्न,

चक्रीय पद्धति से आरक्षण संपन्न हुआ आरक्षण,
दिग्गज पार्षद सत्येन्द्र सिंह बरगाह, अमित तिवारी,
मयूरेश केशरवानी, सरिता गोपाल, का वार्ड हुआ
आरक्षित,
अजा के लिये 3, अजजा के लिये 1 वार्ड आरक्षित,
5 वार्ड महिलाओ के लिये आरक्षित
शहर के बीच के वार्ड आरक्षित हुए, आऊटर के वार्ड
सामान्य हुआ,
नगर पालिका सारंगढ़ अध्यक्ष पद अजा के लिये
आरक्षित,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ नगर पालिका का वार्डो का आरक्षण आज कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में संपन्न हुआ। जिसमे कई दिग्गजो का वार्ड आरक्षण की भेंट चढ़ गया। 4 बार के पार्षद और पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह बरगाह का वार्ड महिला के लिये आरक्षित हो गया वही भाजपा जिला महामंत्री अमित तिवारी का वार्ड भी महिला के लिये आरक्षित हुआ। वही युवा पार्षद मयूरेश केशरवानी का वार्ड ओबीसी महिला के लिये आरक्षित हुआ है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता गोपाल का वार्ड इस बार ओबीसी के लिये आरक्षित हो गया है। दिग्गजो के सीट अन्य वर्ग के लिये आरक्षित होने से सारंगढ़ की नगरीय निकाय की राजनिति में बड़ा उलेटफेर देखने को मिल सकता है। सारंगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिये ढ़ाई वर्ष पूर्व ही आरक्षण तय हो गया था और अध्यक्ष पद अजा वर्ग के लिये आरक्षित हुआ था वही वार्डो के लिये आरक्षण की प्रक्रिया आज कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में संपन्न हुआ। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यवाही में कई वार्डो के आरक्षण में बड़ा फेरबदल देखने को मिला।

नगर पालिका के स्थापना के 10 बरस पूरे होने के बाद फेस पूरा होने पर चक्रीय अनुक्रम में आरक्षण की कार्यवाही को किया गया जिसमें वार्डो के दावेदारो का समीकरण बुरी तरह से प्रभावित हुआ। आज किया गया आरक्षण की कार्यवाही में वार्ड क्रमांक-1 कुटेला जो कि पहले अजा मुक्त था वह अब अजा महिला के लिये आरक्षित हो गया है। वही वार्ड क्रमांक-2 भोजपुर-भलवाई-प्रतापगंज जो कि पहले अजा महिला के लिये आरक्षित था अब वह अजा मुक्त हो गया। वही वार्ड क्रमांक-3 यानि टेंगनापाली-रायगढ़ रोड़ से बिलासपुर रोड़-झरियापारा-प्रतापगंज का वार्ड पहले ओबीसी के लिये आरक्षित था इस बार आरक्षण में सामान्य महिला के लिये आरक्षित हुआ है। वही वार्ड क्रमांक-4 चिंगरीपाली-साहनी मोहल्ला,रायपुर रोड़, रायगढ़ रोड़, ब्लाक कालोनी का वार्ड इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिये आरक्षित हुआ है। इसी प्रकार से वार्ड क्रमांक-5 बावाकुटी, मोचीपारा,स्वीपर मोहल्ला, गदहाभाठा पिछले बार अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिये आरक्षित था इस बार सामान्य हो गया है। वही वार्ड क्रमांक-6 सहसपुर ओबीसी मुक्त था इस बार सामान्य हुआ है।वही वार्ड क्रमांक-7 जेलपारा गत वर्ष ओबीसी मुक्त था

इस बार सामान्य हो गया है। वही वार्ड क्रमांक-8 पुरानी मछली बाजार, अग्रेसन भवन रोड़, पोस्ट आफिस रोड़, बीरपारा, धर्मशाला गली गत वर्ष सामान्य था वह इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिये आरक्षित हुआ है। वही वार्ड क्रमांक-9 नया तालाब रोड़, बनिया पारा, मेन रोड़, आजाद चौक, नंदा चौक, बड़े मठ पारा,छोटे मठ पारा सामान्य था इस बार सामान्य महिला के लिये आरक्षित हुआ है। वही वार्ड क्रमांक-10 रानीसागर, खैरहा, प्रतापगंज अजजा के लिये आरक्षित था वह फिर से अजजा के लिये ही यथावत है। वार्ड क्रमांक-11 कमलानगर ओबीसी महिला के लिये आरक्षित था वह इस बार अनारक्षित हो गया है। वही वार्ड क्रमांक-12 फुलझरिया पारा ओबीसी महिला के लिये आरक्षित था इस बार सामान्य हो गया है। वही चर्चित वार्ड क्रमांक-13 राजापारा-बीरपारा-डिपरापारा वार्ड जो कि गत चुनाव में अनारक्षित था वह इस बार अनारक्षित महिला हो गया है।

इसी प्रकार से वार्ड क्रमांक-14 सामान्य महिला था वह इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित हुआ है। वही वार्ड क्रमांक-15 अजा महिला के लिये आरक्षित था इस बार अजा मुक्त हो गया है। बहरहाल वार्डो के आरक्षण के समीकरण सामने आने के बाद शहर के राजनितिक तापमान में वृद्धि हो गई है तथा दिसंबर में होने वाले चुनावो को लेकर भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने दावेदारो को टटोलने मे लग गये है। आरक्षण का इंतजार में नेता सब्र करते हुए बैठे थे अब वार्ड पार्षद और राजनितिक दलो के टिकट का समीकरण पर सारंगढ़ में सियासी खिचड़ी पकना शुरू हो जायेगा और आने वाला तीन माह में राजनितिक माहौल में गर्माहट दिखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button