जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, लक्ष्मी नारायण पटेल को पीएम श्री सेजस का अतिरिक़्त प्रभार कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जारी किया आदेश

सारंगढ़ में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, लक्ष्मी नारायण पटेल को पीएम श्री सेजस का अतिरिक़्त प्रभार कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जारी किया आदेश

सारंगढ़ में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, लक्ष्मी नारायण पटेल को पीएम श्री सेजस का अतिरिक़्त प्रभार कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जारी किया आदेश

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने 9 सितंबर 2026 को आदेश जारी करते हुए लक्ष्मी नारायण पटेल, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को प्राचार्य पीएम श्री सेजेस स्कूल सारंगढ़ का,अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जारी आदेश के अनुसार, पीएम श्री सेजेस स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य एल.पी. पटेल के विरुद्ध प्रचलित जांच/प्रकरण को देखते हुए संस्था की प्रशासनिक एवं वित्तीय व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित किए जाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।

आदेश में उल्लेख है कि तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी जॉईधा राम डहरिया के स्थान पर लक्ष्मी नारायण पटेल को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ (अतिरिक्त प्रभार) का दायित्व सौंपा गया है। उन्हें उनके वर्तमान पद के कार्यों के साथ-साथ पीएम श्री सेजेस स्कूल सारंगढ़ का समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रभार भी आगामी आदेश तक सौंपा गया है।

वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लक्ष्मी नारायण पटेल अतिरिक्त प्रभार के तहत संस्था की वित्तीय एवं प्रशासनिक व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही संस्था से संबंधित आवश्यक शासकीय कार्यों का नियमानुसार निष्पादन करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के डिजिटल हस्ताक्षर हैं और आदेश की तारीख 9 सितंबर 2026 दर्ज है।

 

एल.पी. पटेल के विरुद्ध जांच का किया गया उल्लेख

गौरतलब है कि आदेश में पीएम श्री सेजेस स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य एल.पी. पटेल के विरुद्ध प्रचलित जांच/प्रकरण का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। इसी के मद्देनजर संस्था की प्रशासनिक एवं वित्तीय व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था की गई है।

अब लक्ष्मी नारायण पटेल जिला शिक्षा अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार के साथ पीएम श्री सेजेस स्कूल सारंगढ़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी संभालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button