Uncategorizedजिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़पूछता है सारंगढबिलाईगढ़

रायपुर से सारंगढ़ होकर रायगढ़-जशपुर जाने वाली यात्री बसों की मनमानी, यात्रियों से पूरा किराया वसूलकर दानसरा बाईपास में उतार रहे सवारी

रायपुर से सारंगढ़ होकर रायगढ़-जशपुर जाने वाली यात्री बसों की मनमानी, यात्रियों से पूरा किराया वसूलकर दानसरा बाईपास में उतार रहे सवारी

रायपुर से सारंगढ़ होकर रायगढ़-जशपुर जाने वाली यात्री बसों की मनमानी, यात्रियों से पूरा किराया वसूलकर दानसरा बाईपास में उतार रहे सवारी

*सारंगढ़ बस स्टैंड तक बसें नहीं पहुंचने से यात्रियों को परेशानी, पूर्व में कार्रवाई के बाद भी व्यवस्था जस की तस; देर रात सुनसान बाईपास में यात्रियों की सुरक्षा पर भी उठे सवाल*

*सारंगढ़।* रायपुर से सारंगढ़ होते हुए रायगढ़ और जशपुर की ओर जाने वाली कई यात्री बसों की मनमानी एक बार फिर यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। हैरानी की बात यह है कि कुछ बस संचालक यात्रियों से रायपुर से सारंगढ़ तक का पूरा किराया तो वसूलते हैं, लेकिन उन्हें सारंगढ़ शहर के बस स्टैंड तक पहुंचाने के बजाय दानसरा बाईपास में ही उतार देते हैं। इस वजह से यात्रियों को अपने सामान के साथ बाईपास से शहर तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह कोई पहली बार सामने आया मामला नहीं है। पूर्व में भी यात्री बसों के सारंगढ़ बस स्टैंड तक नहीं पहुंचने को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस संबंध में समाचार प्रकाशन के बाद विभिन्न संगठनों ने थाने में लिखित आवेदन देकर मांग उठाई थी कि रायपुर से सारंगढ़ होकर आगे जाने वाली सभी यात्री बसों को अनिवार्य रूप से सारंगढ़ बस स्टैंड तक लाया जाए, ताकि यात्रियों को अनावश्यक परेशानियों से मुक्ति मिल सके। उस समय पुलिस प्रशासन ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बस स्टैंड तक नहीं आने वाली कुछ यात्री बसों के विरुद्ध कार्रवाई भी की थी। कुछ दिनों तक व्यवस्था में सुधार दिखाई दिया, लेकिन अब एक बार फिर स्थिति पहले जैसी होती नजर आ रही है।

वर्तमान में भी लगभग पांच से छह या आधा दर्जन से अधिक बसों के सारंगढ़ बस स्टैंड तक नहीं पहुंचने और दानसरा बाईपास में ही यात्रियों को उतारने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बस संचालकों को किसने शहर के बस स्टैंड तक नहीं आने की छूट दे रखी है? जब यात्रियों से सारंगढ़ तक का पूरा किराया लिया जा रहा है, तो उन्हें निर्धारित बस स्टैंड तक पहुंचाने की जिम्मेदारी से बस संचालक कैसे बच सकते हैं? इस पूरे मामले का सबसे गंभीर पहलू यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। दानसरा बाईपास में कई बार देर रात के समय काफी सन्नाटा रहता है। ऐसे में दूसरे शहरों से आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोगों को बाईपास में उतार देना उनके लिए जोखिम भरा हो सकता है। रात के समय वहां से शहर तक पहुंचने के लिए साधन तलाशना भी यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। अनजान स्थान पर सामान के साथ उतरने वाले यात्रियों को आर्थिक और मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है। गौरतलब है कि पूर्व में पुलिस की कार्रवाई के बाद कुछ समय तक बसों का संचालन निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप होता दिखाई दिया था, लेकिन नियमित निगरानी के अभाव में फिर से मनमानी शुरू होने की शिकायतें सामने आने लगी हैं। ऐसे में केवल एक-दो बार कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इस व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग भी आवश्यक है।

अब पुलिस प्रशासन और संबंधित परिवहन विभाग को इस मामले में गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। रायपुर से सारंगढ़ होकर रायगढ़-जशपुर जाने वाली यात्री बसों के रूट, निर्धारित स्टॉपेज और बस स्टैंड तक पहुंचने संबंधी नियमों की जांच होनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में यात्रियों को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस और परिवहन विभाग एक बार फिर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था में सुधार करेंगे, या फिर यात्रियों को हर बार शिकायत और कार्रवाई के बाद कुछ दिनों की राहत मिलने के भरोसे ही रहना पड़ेगा?*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button