जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मार्गदर्शन सीजीपीएससी और व्यापम की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने साझा किए अनुभव

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मार्गदर्शन सीजीपीएससी और व्यापम की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने साझा किए अनुभव

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मार्गदर्शन सीजीपीएससी और व्यापम की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने साझा किए अनुभव

चित्रकला में 50 और भाषण प्रतियोगिता में 44 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सारंगढ़ विकासखंड में विद्यार्थियों के लिए विकासखंड स्तरीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के साथ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तेजस कोचिंग सेंटर, सेजेस स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्योति पटेल रहीं। कार्यक्रम में तेजस कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। करियर काउंसलिंग के दौरान डिप्टी कलेक्टर राणा विजय ने विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए नियमित अध्ययन, सही रणनीति, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास को सफलता के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ तैयारी करने तथा असफलताओं से निराश होने के बजाय निरंतर मेहनत करते रहने का आह्वान किया।

जिला आबकारी अधिकारी सुशांत तिवारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग एवं व्यापम की परीक्षाओं को लक्ष्य बनाकर योजनाबद्ध तैयारी, उपयोगी पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री के चयन तथा नियमित अभ्यास पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से धैर्य और निरंतरता के साथ अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की बात कही।
सहायक आयुक्त सहकारिता कामेश सिंह कश्यप ने विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं, विषय चयन, तैयारी की रणनीति और करियर से जुड़े सवाल अधिकारियों के समक्ष रखे, जिनका अधिकारियों ने समाधान किया और अपने अध्ययन एवं तैयारी के अनुभव भी साझा किए।
कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

चित्रकला प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत, स्वच्छता, सेवा एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को अपनी कल्पनाशीलता और रंगों के माध्यम से चित्रों में उकेरा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में 44 विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए संकल्प भारत, सेवा के 25 वर्ष, शिक्षा एवं विकसित भारत सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ विचार व्यक्त करते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं और शिक्षा की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. पटेल, डीएमसी नरेश चौहान, बीईओ सारंगढ़ सोमा पटेल, सारंगढ़ विकासखंड के सीएससी, जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण, तेजस कोचिंग सेंटर के विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button