राज्य

स्कूटी सवार नाबालिगो भाई-बहन की मौत, एक की हालत गंभीर, मौत बनकर दौड़ा टैंकर NH पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम….

स्कूटी सवार नाबालिगो भाई-बहन की मौत, एक की हालत गंभीर, मौत बनकर दौड़ा टैंकर NH पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम....

स्कूटी सवार नाबालिगो भाई-बहन की मौत, एक की हालत गंभीर, मौत बनकर दौड़ा टैंकर NH पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम….

कटघोरा. नाबालिगों को वाहन चलाने देना फिर जानलेवा साबित हुआ है. कोरबा के पोड़ी बस स्टैंड के पास में बुधवार सुबह भीषण हादसा हो गया है. तेज रफ्तार टैंकर और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग की हालत गंभीर है. बांगो थाना क्षेत्र की पूरी घटना है. जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड में (13 साल) बूटी गोस्वामी और (12 साल) दशरथ गोस्वामी के साथ एक और नाबालिग स्कूटी से सामान लेने आए थे. इस दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे में कोनकोना बस्ती के गोस्वामी पारा निवासी बूटी और दशरथ की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य नाबालिग विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया है. तीनों बच्चे एक ही  परिवार के हैं.

हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. उन्होंने बांगो-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया. यहां से गुजरने वाले यात्री बस समेत वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा. स्थिति गरमाने के बाद बांगो पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे. उन्होंने चर्चा कर प्रदर्शन खत्म करने की समझाइश दी.

25-25 हजार के मुआवजे पर बनी सहमति

तहसीलदार ने मौके पर ही पीड़ित परिवार को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की. इसके बाद ग्रामीणों ने आखिरकार चक्काजाम समाप्त किया. पुलिस ने हाईवे पर यातायात बहाल कराया. मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button