जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ के परसकोल गांव का होनहार छात्र पुष्पेन्द्र पटेल ने रायपुर में कर लिया आत्महत्या! रायपुर में रहकर कर रहा था नीट की तैयारी.0

सारंगढ़ के परसकोल गांव का होनहार छात्र पुष्पेन्द्र पटेल ने रायपुर में कर लिया आत्महत्या! रायपुर में रहकर कर रहा था नीट की तैयारी.

सारंगढ़ के परसकोल गांव का होनहार छात्र पुष्पेन्द्र पटेल ने रायपुर में कर लिया आत्महत्या! रायपुर में रहकर कर रहा था नीट की तैयारी.

सुसाइड से पहले बहन से कहा था- पढ़ाई में दिक्कत हो
रही, मानसिक दबाव में था, परिजनो का रो-रोकर बुरा
हाल,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के परसकोल गांव के निवासी पुष्पेन्द्र पटेल ने रायपुर में जीआई तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुष्पेन्द्र 2 साल से रायपुर मे रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहा था। परसकोल के करूणा सागर पटेल के पुत्र पुष्पेन्द्र के आत्महत्या की खबर से क्षेत्र मे शोक की लहर है। वही राजधानी रायपुर के भाठागांव में किराये के मकान में रहता था।राजधानी रायपुर में रविवार को नीट अभ्यर्थी ने जीआई तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर 0ली। मृतक छात्र की पहचान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है।

वह 2 साल से रायपुर में किराए के मकान में रह रहा था और मेडिकल प्रवेश के लिए कर नीट की तैयारी कर रहा था। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि, पढ़ाई को लेकर वह मानसिक दबाव में था। अपनी बहन से उसने कहा था कि पढ़ाई में दिक्कत हो रही। 22 फरवरी की सुबह भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी के एक मकान के दूसरे मंजिल में तार से लटककर पुष्पेंद्र ने जान दे दी। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है। पुरानी बस्ती थाने के सहायक पुलिस आयुक्त देवांश सिंह राठौर ने बताया कि, पुष्पेंद्र पटेल ने एक दिन पहले 21 फरवरी की रात खाना खाते समय अपनी बहन को बताया था
.कि, पढ़ाई में उसे दिक्कत आ रही है। मुझे याद नहीं हो रहा है। वह पढ़ाई के लिए जाग रहा था, बहन सोने चली गई थी।

पिता पेशे से किसान, सारंगढ़ में रहता है परिवार

जानकारी के मुताबिक, पुष्पेंद्र का परिवार पहले रायगढ़ में रहता था। पिता करुणा सागर पटेल पेशे से किसान है। अभी सारंगढ़ के मल्दा ब के पास स्थित परसकोल गांव में रह रहे हैं। बेटे की सुसाइड की जानकारी मिलते ही परिजन रायपुर पहुंचे।

जीआई तार से बांधकर लगाई छलांग

जानकारी के अनुसार, छात्र ने मकान की दूसरी मंजिल से गले में जीआई तार (लोहे का तार) बांधकर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से कुछ सामान जब्त किया गया और कमरे की तलाशी ली गई। मोबाइल भी टूटा मिला है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि छात्र पिछले कुछ समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर मानसिक दबाव में था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button