जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ : धौराभाटा में चचेराभाई की हत्या, 12 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को सारंगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

सारंगढ़ : धौराभाटा में चचेराभाई की हत्या, 12 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को सारंगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

सारंगढ़ : धौराभाटा में चचेराभाई की हत्या, 12 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को सारंगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

चचेरा भाई की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, एवं कपड़े बरामद

आरोपी का नाम –
सुबेलाल चौहान पिता जगतराम उम्र 41 वर्ष साकिन धौराभाटा थाना सारंगढ़ *

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के सिटी कोतवाली पुलिस थाना सारंगढ़ के अर्न्तगत आने वाला ग्राम धौराभाठा मे जमीन संबंधी विवाद में चचेराभाई ने लाठी के डंड़े से वार कर कत्ल कर दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त किया है। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा जिले में गंभीर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल के निर्देशन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गोविंद सिंह दीवान के मार्गदर्शन में थाना सारंगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 18.09.2026 को प्रार्थी अंचल चौहान सा धौराभाटा थाना सारंगढ़ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके पिताजी च्यवन लाल चौहान को उसके चचेरा भाई सुबेलाल चौहान के डंडा से मारपीटकर गंभीर चोट पहुंचाया है।जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल सारंगढ़ लाये थे।जिसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया ।

रिपोर्ट पर थाना सारंगढ़ में अप क्र 466/2026 धारा 103(1 BNS)कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी प्रमोद यादव द्वारा एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा शव का निरीक्षण एवं पोस्टमार्टम कराया गया। जांच के दौरान उपरोक्त तथ्यों से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए एसडीओपी गोविंद दीवान तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के गवाहों से सूक्ष्मता से पूछताछ की गई। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 18.09.2026 को मृतक च्यवन लाल चौहान गणेश पंडाल से
भजन पुस्तक लेने अपने घर जा रहा था।

घर के सामने आरोपी सुबेलाल बैठा हुआ था। आरोपी सुबेलाल अपने चचेरा भाई मृतक च्यवन को बोला कि मेरे हिस्से की जमीन को मेरे नाम पर कर दो।च्यवन चौहान द्वारा तेरा कोई जमीन नहीं है सब जमीन मेरा है कहने पर गुस्से में आकर सुबेलाल डंडा से मृतक के सिर में वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर घटनास्थल से भाग गया। हो हल्ला की आवाज सुनकर आसपास के लोग घायल च्यवन लाल को लेकर सारंगढ़ हॉस्पिटल लाए जहां डाक्टर द्वारा च्यवन लाल को मृत घोषित कर दिया। आरोपी सुबेलाल चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान आरोपी सुबेलाल चौहान ने अपराध स्वीकार करते हुए अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि उसका चचेरा भाई च्यवन लाल चौहान उसके हिस्से की जमीन को भी अपने नाम पर रखा था ।मेरे नाम पर नहीं कर रहा है।

इसीलिए गुस्से में आकर डंडा से वार कर हत्या किया हूं। विवेचना के दौरान आरोपी सुबेलाल चौहान द्वारा मृतक के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या करना पाए से थाना सारंगढ़ में अपराध क्रमांक 466/2026, धारा 103(1),बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर विधिवत जब्त किए गए। आरोपी सुबेलाल चौहान पिता जगतराम सा. धौराभाटा थाना सारंगढ़ को दिनांक 19.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। उक्त कार्रवाई में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गोविंद सिंह दीवान, एफएसएल अधिकारी संजय प्रसाद, थाना प्रभारी सारंगढ़ प्रमोद यादव , एएसआई प्रकाश रजक , प्र आर अर्जुन पटेल, सोनसाय यादव,महेंद्र मार्को आर विमल जांगड़े, भारत भूषण , नंदू भारद्वाज, योगेश एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button