राज्य

लिव-इन पार्टनर की हत्या: सेप्टिक टैंक में छिपा दिया शव, जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा….

लिव-इन पार्टनर की हत्या: सेप्टिक टैंक में छिपा दिया शव, जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा....

लिव-इन पार्टनर की हत्या: सेप्टिक टैंक में छिपा दिया शव, जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा….

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर उसकी लाश को सेप्टिक टैंक में डाल दिया। महिला के रक्षाबंधन पर मायके नहीं आने पर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला श्यांग थाना अंतर्गत बरपाली गांव का है। बताया जा रहा है कि 33 वर्षीय संतोषी आरोपी मनोज उरांव के साथ लिव-इन में रह रही थी। वही उरांव नशे का आदी था। 27 अगस्त को उसने संतोषी के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने उसके शव को बाड़ी के सेप्टिक टैंक में डालकर छिपा दिया और उसके भाईयों को गुमराह करते रहा।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

रक्षाबंधन पर जब संतोषी घर नहीं पहुंची, तो उसके भाईयों ने खोजबीन शुरु की। इस दौरान उन्होंने घर के बाड़ी में सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला देखा और बदबू आने पर उसकी तलाशी ली, तो संतोषी का शव उसके अंदर मिला।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और फिर पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला। फिलहाल संतोषी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और 5 सितंबर से फरार आरोपी मनोज उरांव की तलाश शुरु कर दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button