रायगढ़

शादी समारोह में शामिल होने नागपुर से रायगढ़ ट्रेन से आ रहे थे गहनों से भरा बैग चोरी, आरोपी की तलाश में जुटी GRP

शादी समारोह में शामिल होने नागपुर से रायगढ़ ट्रेन से आ रहे थे गहनों से भरा बैग चोरी, आरोपी की तलाश में जुटी GRP

शादी समारोह में शामिल होने नागपुर से रायगढ़ ट्रेन से आ रहे थे गहनों से भरा बैग चोरी, आरोपी की तलाश में जुटी GRP

रायगढ़। शादी समारोह में शामिल होने नागपुर से रायगढ़ आते समय टाटानगर एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस–3 से नगदी रकम के अलावा जेवरात से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद जीआरपी पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए शहजाद अहमद निवासी शिवनगर, माजरी रोड नागपुर ने बताया कि रायगढ़ में आयोजित भांजे की शादी में शामिल होने

वह अपनी पत्नी के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस ईतवारी से टाटानगर एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस-3 सीट नंबर 49,52 में सफर कर रहा था। उसकी पत्नी एक बैग को सीट नंबर 49 में सिराहने में रखकर सो गई थी। इसी बीच रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि सिराहने में रखा बैग नहीं था। आसपास काफी पतासाजी करने के बावजूद बैग का पता नहीं चला। अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका था।

पीड़ित के अनुसार चोरी गए बैग में कान की बाली तीन ग्राम, गले का हार 4 ग्राम, कान का ईयरिंग 5 ग्राम के अलावा नगदी रकम 6 हजार 500 रुपए को मिलाकर कुल 67 हजार रुपए की चोरी हुई है। बहरहाल पीड़ित की शिकायत के बाद जीआरपी पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button