Uncategorized

क्लॉथ स्टोर में लगी भीषण आग: लाखों रूपए के कपड़े जलकर राख, शार्ट सर्किट से हादसे की आशंका……

क्लॉथ स्टोर में लगी भीषण आग: लाखों रूपए के कपड़े जलकर राख, शार्ट सर्किट से हादसे की आशंका......

क्लॉथ स्टोर में लगी भीषण आग: लाखों रूपए के कपड़े जलकर राख, शार्ट सर्किट से हादसे की आशंका……

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में बिती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाजार स्थित महामाया क्लाथ स्टोर में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए के कपड़े जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि कसडोल थाना क्षेत्र में जुगत राम साहू का महामाया क्लाथ स्टोर है, जहां त्योहार सीजन को देखते हुए काफी मात्रा में नये कपड़ों का स्टाक रखा हुआ था। रविवार की रात स्टोर में भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया।

लाखों रूपए के कपड़े जलकर राख

घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस सहित दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस घटना में दुकान और गोदाम में रखे लाखों रुपए के कपड़े जलकर राख हो गए। वहीं आग के कारणों का पता नहीं चला है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। फिलहाल कसडोल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button