रायगढ़

रायगढ़ : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

रायगढ़ : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

रायगढ़ : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

ग्राम कुमा में बंद सोलर ड्यूल पंप की तकनीकी खराबी दूर, फिर शुरू हुई पेयजल आपूर्ति
पंप चालू होने से ग्रामीणों और राहगीरों को मिलने लगा स्वच्छ पेयजल

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन 1076 भरोसे का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों का समय पर समाधान होने से लोगों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुमा में बंद पड़े सोलर ड्यूल पंप की शिकायत का त्वरित निराकरण किया गया। पंप की तकनीकी खराबी दूर कर उसे दोबारा चालू कराया गया, जिससे ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा मिलने लगी है।ग्राम कुमा निवासी श्री सुरेश राठिया ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल व्यवस्था के लिए स्थापित सोलर ड्यूल पंप के अकार्यशील होने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई थी। पंप बंद होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए क्रेडा जिला कार्यालय रायगढ़ के अधिकारी श्री विक्रम वर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और तकनीकी टीम के माध्यम से पंप का जांच कराया। जांच उपरांत पंप में तकनीकी खराबी पाए जाने पर क्रेडा के मैकेनिक द्वारा तत्काल सुधार कार्य कराया गया। आवश्यक मरम्मत के बाद सोलर ड्यूल पंप को पुनः चालू कर दिया गया। वर्तमान में पंप सुचारू रूप से कार्य कर रहा है और इसके माध्यम से ग्रामवासियों को नियमित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। पंप के दोबारा चालू होने से ग्राम कुमा के निवासियों के साथ-साथ वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी दिन-रात शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल रही है। शिकायतकर्ता श्री सुरेश राठिया ने समस्या के निराकरण पर संतोष जाहिर की। वहीं ग्रामवासियों ने भी पेयजल सुविधा बहाल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button