राज्य

नकली GOLD FLAKE सिगरेट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 8 हजार सिगरेट जब्त

नकली GOLD FLAKE सिगरेट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 8 हजार सिगरेट जब्त

नकली GOLD FLAKE सिगरेट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 8 हजार सिगरेट जब्त

 

दुर्ग। इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में ITC Limited के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नकली सिगरेट उत्पाद बेचने के आरोप में दुर्ग की सिटी कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18,000 नकली सिगरेट और संबंधित पैकेजिंग सामग्री बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹2.07 लाख बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 को ITC Limited के अधिकृत प्रतिनिधि ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह Private Eye Intellectual Property Right Solutions में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है और ITC के उत्पादों की नकल एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत है। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में जांच की। मौके पर ITC के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नाम, पैकेजिंग और पहचान से मिलते-जुलते नकली सिगरेट उत्पाद मिलने पर पुलिस ने उन्हें जब्त किया।

18 हजार नकली सिगरेट बरामद

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग खेप में नकली सिगरेट बरामद हुईं। इनमें 12,000 GOLD FLAKE PREMIUM सिगरेट, कीमत करीब ₹1.38 लाख, 6,000 GOLD FLAKE PREMIUM सिगरेट, कीमत करीब ₹69 हजार
कुल 18,000 सिगरेट, कीमत ₹2.07 लाख शामिल है। बरामद उत्पादों के पैकेट पर ₹115 MRP और QR नंबर भी अंकित पाया गया।

आर्थिक लाभ के लिए नकली ब्रांड का इस्तेमाल

पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपियों द्वारा निजी आर्थिक लाभ के उद्देश्य से वास्तविक उत्पाद की तरह दिखने वाली पैकेजिंग और ब्रांड नाम का इस्तेमाल कर नकली सिगरेट बेची जा रही थी। इससे ग्राहकों के बीच वास्तविक और नकली उत्पाद को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा होने के साथ कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचने की आशंका थी।

BNS और कॉपीराइट एक्ट के तहत केस

प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 440/2026 दर्ज किया गया। मामले में BNS की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 63 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल जसवानी (36), निवासी गुरुनानक नगर दुर्ग और निखिल सिहानी (29) निवासी सदानी नगर सिंधी कॉलोनी दुर्ग के रूप में हुई है।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी ब्रांड के नकली या संदिग्ध उत्पादों की बिक्री अथवा भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने उपभोक्ताओं से भी उत्पाद खरीदते समय पैकेजिंग और उसकी प्रामाणिकता की जांच करने की अपील की है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button