
4 साल से लापता नाबालिग पीड़िता रायगढ़ में मिली…..

रायगढ़। घरघोड़ा के वर्ष 2021 के दुष्कर्म और पॉक्सो केस में करीब चार साल से लापता नाबालिग पीड़िता को पुलिस ने 10 अगस्त को रायगढ़ से बरामद कर लिया। 11 अगस्त को विशेष पॉक्सो न्यायालय, घरघोड़ा में उसकी पेशी कराई गई।
पीड़िता के लापता होने के कारण करीब चार साल से मामले की न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। मामला घरघोड़ा थाने में दर्ज अपराध से जुड़ा है। पुलिस ने मामले में धारा 363, 366, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया था। पीड़िता की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई थी। टीम ने परिजनों, सहेलियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर तलाश शुरू की। अब पीड़िता के मिलने और कोर्ट में पेशी के बाद मामले की सुनवाई आगे बढ़ने की संभावना है।



