जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

बिजली बिलों की मार के खिलाफ कांग्रेस मैदान में, सरकार को चेतावनी – ताराचंद देवांगन

बिजली बिलों की मार के खिलाफ कांग्रेस मैदान में, सरकार को चेतावनी – ताराचंद देवांगन

बिजली बिलों की मार के खिलाफ कांग्रेस मैदान में, सरकार को चेतावनी – ताराचंद देवांगन

महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने की जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा आज बिलाईगढ़ मुख्यालय में महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर के विरोध में चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री ताराचंद देवांगन जी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगी बिजली और बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान है। स्मार्ट मीटर योजना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक
संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा उनकी समस्याओं को शासन-
प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। यदि सरकार जनता की मांगों की अनदेखी करती है तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार से मांग की कि—

बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी तत्काल वापस ली जाए।

स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल बंद किया जाए।

400 यूनिट तक निःशुल्क बिजली योजना पुनः लागू की जाए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ताराचंद देवांगन ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों पर जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं आम उपभोक्ताओं के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। उक्त अवसर पर बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन,जिला उपाध्यक्ष द्वारिका देवांगन,नीतीश बंजारे,दिलीप अनंत,परमानंद साहू,शेखर भट्ट,राकेश माणिकपुरी सहित कार्यकर्ता व पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button