राज्य

शराबी पति ने पत्नी की हंसिया मारकर की हत्या, गैर मर्द से संबंध होने का आरोप लगाकर करता था मारपीट…

शराबी पति ने पत्नी की हंसिया मारकर की हत्या, गैर मर्द से संबंध होने का आरोप लगाकर करता था मारपीट…

शराबी पति ने पत्नी की हंसिया मारकर की हत्या, गैर मर्द से संबंध होने का आरोप लगाकर करता था मारपीट…

दुर्ग। दुर्ग जिले के कुम्हारी में महिला की हत्या मामला सामने आया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति ने हंसिया मारकर कर दी। कुम्हारी पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका दुर्गा यादव (22 वर्ष) का चार साल पहले घनश्याम यादव (25 वर्ष) का विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था, और उनका छह माह का एक बच्चा भी है। आरोपी घनश्याम अक्सर शराब के नशे में पत्नी पर गैर मर्द से संबंध रखने का आरोप लगाकर मारपीट किया करता था।

रविवार सुबह लगभग 9.30 बजे एक बार फिर इस बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर घनश्याम यादव ने हंसिया से दुर्गा पर हमला कर दिया. लहूलुहान महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने आज दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button