जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर पंचाायत बिलाईगढ़ के विवादित सीएमओ सुशील चौधरी बिलाईगढ़ से हटाए गए

नगर पंचाायत बिलाईगढ़ के विवादित सीएमओ सुशील चौधरी बिलाईगढ़ से हटाए गए

नगर पंचाायत बिलाईगढ़ के विवादित सीएमओ सुशील चौधरी बिलाईगढ़ से हटाए गए

जन-आक्रोश और भाजपा प्रवक्ता वेदराम जांगड़े के कड़े रुख से सीएमओ बिलाईगढ़ सुशील कुमार चौधरी का हुआ
स्थानांतरण,
​कांग्रेस के 'आंदोलन हायजैक' करने के षड्यंत्र पर फिरा पानी, भाजपा की त्वरित पहल से जन-आक्रोश शांत।
​भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े ने उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी के समक्ष उठाई
थी मांग
​क्षेत्र में निष्पक्ष और सक्षम अधिकारी की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त।

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/बिलाईगढ़,
नगर पंचायत बिलाईगढ़ में लंबे समय से व्याप्त प्रशासनिक अराजकता, जन-असंतोष और विवादित कार्यप्रणाली को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े की त्वरित और प्रभावी पहल का बड़ा असर देखने को मिला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता द्वारा बिलाईगढ़ के विवादित मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) सुशील कुमार चौधरी को तत्काल हटाने की मांग के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आया और CMO का स्थानांतरण कर दिया गया। ​प्रेस बयान जारी करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े ने कहा कि ​"बिलाईगढ़ नगर पंचायत में पदस्थ CMO सुशील कुमार चौधरी की निष्क्रियता, तानाशाही रवैये और विवादित कार्यप्रणाली से स्थानीय व्यापारी, सामाजिक संगठन और आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त था। जनता अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण
विरोध दर्ज करा रही थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस विशुद्ध जन-आंदोलन का राजनीतिकरण कर अपने सियासी उल्लू सीधे करने में लगी थी।"

​कांग्रेस का 'भूख हड़ताल' का नाटक बेनकाब:

वेदराम जांगड़े ने पूर्व विधायक चंद्रदेव राय और कांग्रेसी नेताओं पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि​"कांग्रेस अपनी खोई हुई राजनीतिक साख बचाने के लिए आम जनता के निष्पक्ष आंदोलन को 'हायजैक' कर भूख हड़ताल का ढोंग रच रही थी। शासन-प्रशासन की छवि को धूमिल करने का कांग्रेस का यह सुनियोजित षड्यंत्र अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।"

भाजपा के प्रयास से समाधान, उपमुख्यमंत्री का जताया आभार

जांगड़े ने बताया कि क्षेत्र की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी को पत्र लिखकर तथा व्यक्तिगत रूप से पूरे मामले से अवगत कराया था। भाजपा प्रवक्ता की मांग और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए उपमुख्यमंत्री जी ने तुरंत संज्ञान लिया और विवादित CMO के स्थानांतरण का आदेश जारी कराया। ​वेदराम जांगड़े ने शीघ्र कार्रवाई के लिए उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ​"भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जन-समस्याओं की अनदेखी और प्रशासनिक ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिलाईगढ़ की जनता और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए जल्द ही एक निष्पक्ष, पारदर्शी और सक्षम अधिकारी की नियुक्ति सुनिश्चित की गई।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button