राज्य

दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने: झरने में दर्दनाक हादसा: पानी के तेज बहाव में बहा युवक, देर शाम तक नहीं मिला सुराग, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने….

दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने: झरने में दर्दनाक हादसा: पानी के तेज बहाव में बहा युवक, देर शाम तक नहीं मिला सुराग, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने....

दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने: झरने में दर्दनाक हादसा: पानी के तेज बहाव में बहा युवक, देर शाम तक नहीं मिला सुराग, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने….

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाऊधारा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पिकनिक मनाने आया एक युवक नहाते के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं SDRF और DDRF की टीम ने देर शाम तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

दमाऊधारा में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था युवक

जानकारी के अनुसार, दुर्ग से कुछ युवक सक्ती जिले के दमाऊधारा पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाने आए थे। सभी युवक झरने के पास घूमने और नहाने का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान प्रतीक कंवर नामक युवक झरने में उतरकर नहाने लगा। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धार के कारण वह कुछ ही क्षणों में आंखों से ओझल हो गया।1

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद SDRF और DDRF की टीमों को भी बुलाया गया। बचाव दल ने देर शाम तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। अब बुधवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू कर युवक की तलाश की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button