
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बेदराम जांगड़े के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता। सरसीवां में 25 लाख से बनेगा ‘सतनाम बाड़ा’, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी का जताया जोरदार आभार!
सतनामी समाज के पूज्य धर्मगुरु व कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की सिफारिश और मुख्यमंत्री जी की त्वरित स्वीकृति से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल।
सरसीवां / सारंगढ़-बिलाईगढ़।
नगर पंचायत सरसीवां में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए लंबे समय से महसूस की जा रही सर्वसुविधायुक्त भवन की कमी अब दूर होने जा रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री बेदराम जांगड़े के सार्थक और निरंतर प्रयासों से सरसीवां में 25 लाख रुपये की लागत से ‘सतनाम बाड़ा सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन’ के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है।
इस बड़ी सौगात पर समस्त सतनामी समाज एवं क्षेत्रवासियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी, सतनामी समाज के पूज्य धर्मगुरु व कैबिनेट मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब जी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री बेदराम जांगड़े का सहृदय आभार, धन्यवाद एवं साधुवाद व्यक्त किया है।
बेदराम जांगड़े की पहल और त्वरित कार्रवाई।
गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री बेदराम जांगड़े ने जनभावनाओं और सतनामी समाज की आवश्यकता को देखते हुए सरसीवां में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग उठाई थी। उनकी इस पहल पर सतनामी समाज के पूज्य धर्मगुरु व कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने तुरंत संज्ञान लिया और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को 25.00 लाख रुपये की स्वीकृति हेतु पत्र प्रेषित किया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नगरीय प्रशासन विभाग को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
”सरसीवां में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह ‘सतनाम बाड़ा’ क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक उत्थान के लिए एक बड़ा केंद्र बनेगा। समाज हित में लगातार प्रयासरत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री बेदराम जांगड़े की पहल, पूज्य धर्मगुरु व मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के जनहितैषी निर्णय के लिए पूरा सतनामी समाज एवं क्षेत्र की जनता उनका कोटि-कोटि धन्यवाद और साधुवाद करती है।”




