Uncategorizedरायगढ़

 रायगढ़ के हाथी का आतंक: जंगल गए ग्रामीण पर किया हमला, मौके पर हुई मौत

 रायगढ़ के हाथी का आतंक: जंगल गए ग्रामीण पर किया हमला, मौके पर हुई मौत

 रायगढ़ के हाथी का आतंक: जंगल गए ग्रामीण पर किया हमला, मौके पर हुई मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है, जहां जंगल गए ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और संबंधित प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना धर्मजयगढ़ वन मंडल के पीडिया-तुर्रीकटरा मार्ग के बीच हुआ। मृतक की पहचान जहाज़ सिंह राठिया (55) के रूप में हुई है, जो कि पीडिया गांव का रहने वाला था। गुरुवार को वो पुटु निकालने के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उसका सामना हाथी से हो गया।

जांच में जुटी टीम

हाथी ने जहाज़ सिंह को देखते ही उसपर हमला कर दिया और इस हमले में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इधर सूचना के बाद वन विभाग और संबंधित प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। साथ ही जांच में जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button