राज्य

SIR कार्य में लापरवाही पड़ा भारी, सहायक शिक्षक को डीईओ ने किया निलंबित…

SIR कार्य में लापरवाही पड़ा भारी, सहायक शिक्षक को डीईओ ने किया निलंबित...

SIR कार्य में लापरवाही पड़ा भारी, सहायक शिक्षक को डीईओ ने किया निलंबित…

जगदलपुर। SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान में लापरवाही बरतने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। पूरा मामला बकावंड विकासखंड का है।

प्राथमिक शाला बड़ेपारा, छोटेदेवड़ा में पदस्थ सहायक विवेक राणा को SIR से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सहायक शिक्षक राणा को मतदान केंद्र क्रमांक 198 के अंतर्गत नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस तामील कराने का कार्य सौंपा गया था, लेकिन नोटिस प्राप्त करने के बाद भी उन्होंने संबंधित मतदाताओं तक इसे नहीं पहुंचाया, जिसके चलते SIR का काम प्रभावित हुआ।

शासकीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान सहायक शिक्षक का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोहण्डीगुड़ा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button