राज्य

पानी निकासी को लेकर विवाद के बाद दो पड़ोसी परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, महिला-पुरुष सहित एक दर्जन से अधिक हुए घायल, दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज….

पानी निकासी को लेकर विवाद के बाद दो पड़ोसी परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, महिला-पुरुष सहित एक दर्जन से अधिक हुए घायल, दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज....

पानी निकासी को लेकर विवाद के बाद दो पड़ोसी परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, महिला-पुरुष सहित एक दर्जन से अधिक हुए घायल, दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज….

बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरताल भदोरिया खार बरपाली गांव में पुरानी रंजिश एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गई। जमीन और पानी निकासी के विवाद को लेकर दो पड़ोसी परिवार आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे महिला और पुरुषों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

पानी निकासी के विवाद से बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष के हरवंश राजू लोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सामने रहने वाले हरीशानंद, परमानंद, संतोषानंद और उनके बेटों ने सड़क पर मिट्टी डालकर पानी निकासी का रास्ता बंद कर दिया था। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उनके घर में घुसकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।

दूसरे पक्ष ने भी लगाया जानलेवा हमले का आरोप

वहीं दूसरे पक्ष के हरीशानंद लोनिया ने भी कोनी थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वह अपने आंगन में मौजूद थे, तभी पड़ोसी राजेश, राजू, भानू और बैसाखूराम लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में उनके परिवार के कई लोगों को भी चोटें आई हैं।

दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। कोनी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंटर रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button