
हवा भरते वक्त जेसीबी का टायर फटा, 15 फीट हवा में उछला युवक, हेल्पर की मौत, तीन घायल,
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां जेसीबी का टायर फटने से 18 वर्षीय हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में जेसीबी के टायर में हवा भरी जा रही थी। तेज धमाके के बसाथ टायर फटा, जिससे उसके ऊपर बैठा हेल्पर करीब 15 फीट ऊपर हवा में उछला और मौके पर ही वह दम तोड़ दिया। पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।
घटना शुक्रवार सुबह 12 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, टायर पंचर हो गया था, जिसमें हवा भरते समय उस पर 4 लोग बैठे हुए थे। एक शख्स पास में खड़ा था और एक चेयर पर बैठा था। सभी आपस मे बातचीत कर रहे थे और टायर में हवा भरा रहा था। तभी अचानक टायर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। उस पर बैठे लोग हवा में उछल गए। इसी दौरान दुकान के हेल्पर के सिर में चोट लगने और जबड़ा उखड़ने से मौत हो गई।




