जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

छिंद में गौ मांस तस्करी करने गाय की हत्या! नशा मुक्ति नारी शक्ति महिला समूह नें किया मामले का खुलासा

छिंद में गौ मांस तस्करी करने गाय की हत्या! नशा मुक्ति नारी शक्ति महिला समूह नें किया मामले का खुलासा

छिंद में गौ मांस तस्करी करने गाय की हत्या! नशा मुक्ति नारी शक्ति महिला समूह नें किया मामले का खुलासा

सिटी कोतवाली सारंगढ़ मे किया गया गौ-मांस तस्करो के खिलाफ शिकायत,
तीन गौ मांस तस्करो के खिलाफ मामला दर्ज,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के सिटी कोतवाली थाना अर्न्तगत आने वाला छिंद में गौ-मांस तस्करी का मामला प्रकाश में आया है। नशा मुक्ति नारी शक्ति महिला समूह के सदस्यो ने इस मामले का खुलासा करते हुए सिटी कोतवाली सारंगढ़ मे तदाशय की शिकायत दर्ज कराई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रामजी आजाद, पदूम लाल निराला और लकेश्वर के खिलाफ छ.ग. कृषक परिक्षण अधि. 2004 के धारा 10, 4, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उर्मिला महंत ग्राम छिंद में रहती है तथा ग्राम छिंद के नशा मुक्त नारी शक्ति महिला समूह के सचिव के पद पर कार्यरत है

उसने बताया कि दिनांक 07.06.2026 को हमारे समूह के सदस्यो के साथ नशा मुक्ति हेतु गांव में एवं गठियाडीपा में अवैध रूप से शराब विक्रय करने एवं रखने के संबंध में पतासाजी करते हुए समूह के सभी सदस्य ठियाडीपा गये थे कि गठियाडीपा के एक खेत में गाय का जोर से चिल्लाने का आवाज आया तब हम लोग गाय इतना जोर-जोर से क्यो चिल्ला रही कहकर पता करते गये तो गठियाडीपा का एक व्यक्ति लकेश्वर सतनामी एवं उसके साथ में दो और व्यक्ति एक लाल रंग के गाय को कुल्हाडी में मारकर हत्या किये थे और उसके आगे के बांये तरफ के पैर के मांस को काटकर उसके साथ में दो व्यक्ति थे वे लोग प्लास्टीक पन्नी में भरकर ले जा रहे थे

हम समूह द्वारा मौके पर जाकर रंगे हाथ पकडा गया उनके नाम पूछने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम रामजी आजाद पिता परसराम आजाद उम्र 26 साल साकिन
बटाउपाली अ थाना कोसीर बताया दूसरे ने अपना नाम पदूम लाल निराला पिता परसराम निराला उम्र 50 साल साकिन गगोरीटाडा थाना सरसींवा जिला सारंगढ बिलाईगढ का बताया गाय काटने वाला व्यक्ति आरोपी लकेश्वर रामजी आजाद के मोटरसायकल को लेकर भाग गया और उसके घर के सामने मोटरसायकल को रखकर फरार हो गया है तब हम लोग महिला समूह के साथ थाना शिकायत करने के लिये आये है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी रामजी आजाद, पदूम लाल निराला और लकेश्वर
के खिलाफ छ.ग. कृषक परिक्षण अधि. 2004 के धारा 10, 4, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button