राज्य

न्यायधानी में नाबालिगों से दुष्कर्म के दो मामले, पहले में नाबालिग लड़के ने साथियों के साथ किया घटना को अंजाम, दूसरे में शिक्षक की सामने आई घिनौनी करतूत…

न्यायधानी में नाबालिगों से दुष्कर्म के दो मामले, पहले में नाबालिग लड़के ने साथियों के साथ किया घटना को अंजाम, दूसरे में शिक्षक की सामने आई घिनौनी करतूत…

न्यायधानी में नाबालिगों से दुष्कर्म के दो मामले, पहले में नाबालिग लड़के ने साथियों के साथ किया घटना को अंजाम, दूसरे में शिक्षक की सामने आई घिनौनी करतूत…

बिलासपुर। बिलासपुर के नाबालिगों से दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं. पहला मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है, जहां नाबालिग लड़के ने दोस्तों के साथ नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया. वहीं दूसरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जिसमें शिक्षक ने छात्रा को हवस का शिकार बनाया. दोनों घटनाओं में आरोपियों को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया है.

जानकारी के अनुसार, तोरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली बच्ची दो दिनों से घर से गायब थी. पुलिस ने परिजन की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस बीच बच्ची स्टेशन क्षेत्र में बदहाल स्थिति में पाई गई. पुलिस ने फिर पहचान के लिए परिजनों को बुलाया. पीड़िता के मुताबिक, उसे एक नाबालिग लड़का घुमाने के बहाने बाहर ले गया और फिर सुनसान में ले जाकर 2 अन्य लड़कों के साथ अनाचार किया. पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़कर अन्य दो आरोपियों की खोज कर रही है.

वहीं दुष्कर्म के दूसरे मामला सिरगिट्टी थाना में दर्ज हुआ है। पीड़ित बच्ची के पिता ने कहा कि उसकी बच्ची के साथ निजी स्कूल के शिक्षक ने बहला-फुसला कर दुष्कर्म को अंजाम दिया है. आरोपी शिक्षक का नाम राहुल बंगारू बताया जा रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बीते साल दिसंबर महीने की है, जब आरोपी शिक्षक ने अकेली घर लौट रही नाबालिग को पुस्तक दिलाने के बहाने होटल ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया. डर के कारण छात्रा ने घर में कुछ भी नहीं बताया. बाद में छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी, तब इस मामले का खुलासा हुआ. सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button