जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ नगर पालिका : बजबजाती नालियो में भरा पड़ा है मलबा? शहर के नालियो की सफाई ठप्प?

सारंगढ़ नगर पालिका : बजबजाती नालियो में भरा पड़ा है मलबा? शहर के नालियो की सफाई ठप्प?

सारंगढ़ नगर पालिका : बजबजाती नालियो में
भरा पड़ा है मलबा? शहर के नालियो की सफाई
ठप्प?

फागिंग मशीन नही चला रही है पालिका?
मच्छरो की आतंक से परेशान है शहरावासी,
वर्षाकाल से पहले नालियो की सफाई की कोई
प्लानिंग नही?
बजबजाती नाली शहर की शान बनी,
बेलगाम कर्मचारी और सुस्त अधिकारी से नगर
पालिका हुआ बेहाल?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के जिला मुख्यालय का नगरीय निकाय सारंगढ़ नगर पालिका में अधिकारी- कर्मचारियो की उदासीनता के कारण से शहर बद से बदत्तर की स्थिति में पहुंच रहा है। वर्षाकाल आने मे महज माह भर का समय बाकि है किन्तु शहर के नालियो की सफाई के लिये किसी भी प्रकार से कोई प्लानिंग नही बनाया गया है। शहर के नालियो मे मलबा भरा पड़ा है कई स्थान पर नालियो का पानी सड़क पर बह रहा है। शहर के बदहाल सफाई व्यवस्था को सुधारने के स्थान पर नगर पालिका अमला
सुस्त पड़ा हुआ है।

जिला मुख्यालय सारंगढ़ का नगरीय निकाय “नगर पालिका सारंगढ़” बदहाली के दौर से गुजर रहा है। यहा पर पदस्थ सीएमओ की सुस्तीपना और कर्मचारियो के अनियंत्रित होने के कारण से पूरा सिस्टम ठप्प पड़ा हुआ है। साफ-सफाई का अभाव पूरे शहर मे साफ तौर पर देखा जा सकता है। चौक-चौराहो पर कचरो का ढ़ेर वाला मक्कड़ फिर से शुरू हो गया है। डोर-टू-डोर कचरा प्रबंधन होने के बाद भी चौक-चौराहो पर कचरा डंप करने से शहर की सुंदरता पर ग्रहण लग गया है। वही शहर में हर तरफ कचरा फैला हुआ देखा जा सकता है। सीएमओ के उदासीनता के कारण से दैनिक सफाई कार्य भी ठप्प पड़ा हुआ है। वार्डो मे लगने वाला झाडू भी नियमित रूप से नही लग रहा है। वही नालियो की स्थिति सबसे ज्यादा बदहाल है, शहर के अधिकांश वार्डो में स्थित नालियो मे मलबा भरा पड़ा है, कई नालियो मे नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। बजबजाती नाली के कारण से शहरवासी परेशान है। मच्छरो के प्रकोप के कारण से शाम को घर से बाहर निकलना मुश्किल है। सुशासन तिहार मनाने के
बीच शहर के सफाई व्यवस्था और नालियो की बदहाली पर एक भी वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था संतुष्टीजनक नही दिख रही है।

नालियो मे मलबा भरा पड़ा होने के कारण से मच्छरो का प्रकोप से शहर परेशान हो गया है। नगर पालिका का अमला नालियो का मलबा तक को नही निकाल रहा है और ना ही रसायनिक दवा और डीडीटी पाऊडर का छिड़काव भी नगर पालिका के अमले के द्वारा नही किया जा रहा है। आधा दर्जन से अधिक ऐसे रिहायशी ईलाका है जहा पर नाली का पानी सड़को पर बह रहा है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका के सीएमओ का निकाय के कर्मचारियो के ऊपर कोई पकड़ नही है। कर्मचारी बेलगाम हो गये है। नालियो की सफाई को लेकर कागजो पर ही खानापूर्ति की कार्यवाही हो रही है। जिला मुख्यालय होने के बाद भी सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है।

फागिंग मशीन नही चला रही है पालिका?

सारंगढ़ नगर पालिका के पास मच्छरो को नियंत्रित करने के लिये फागिंग मशीन रखा हुआ है किन्तु इसका उपयोग नही किया जाता है। नालियो के पास साफ-सफाई का अभाव के साथ रसायनिक दवाओ का छिड़काव बंद होने तथा डीडीटी पाऊडर का उपयोग बंद होने के कारण से शहर मे नालियो का स्थिति बद से बदत्तर की ओर अग्रसर है। बताया जा रहा है कि लगभग 6 माह से अधिक समय हो गया सारंगढ़ शहर मे फागिंग मशीन का उपयोग नही किया जा रहा है जिससे शहर के सभी 15 वार्डो में मच्छरो का
प्रकोप बढ़ गया है। नगर पालिका अमला ठहरे हुए पानी को भी निकासी करने के लिये असमर्थ है। यहा पर क्लब हाऊस मैदान पर पानी टंकी से पानी की रिसाव हो रहा है किन्तु वहा पर भी मैदान मे पानी भरा पड़ा है और मैदान पर कीचड़ हो गया है। वही इसमें भी मच्छरो का पैदावार हो रहा है।

वर्षाकाल में परेशान करेगी शहर की नालियां?

बताया जा रहा है सारंगढ़ नगर पालिका के उदासीनता के कारण से वर्षाकाल मे सारंगढ़ शहर मे बजबजाती नाली परेशानी का सबब बन जायेगी। यहा पर मलबा से पटी हुई नालियो के कारण से शहर मे मच्छरो का प्रकोप पैदा होगा और नालियो की पानी सड़क पर बहने के कारण से शहर में बदहाली दिखेगी। वही कई स्थान पर पानी सप्लाई की पाईप और नालियो के बीच कनेक्शन होने के कारण से शहर मे पानी में नालियो के पानी का मिश्रण होने तथा बैक्टिरिया फैलने के कारण से डायरिया होने की
संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। ऐसे मे नालियो की सफाई को लेकर उदासीन सारंगढ़ नगर पालिका को क्लास लेने की जरूरत जिला प्रशासन हो है नही तो बदहाली का चादर ओढ़े हुए नगर पालिका सारंगढ़ शहरवासियो को वर्षाकाल में सिर्फ परेशानी का ही उपहार भेंट करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button