
बरमकेला बस स्टैंड़ स्थित राधा प्रोव्हिजन में किराना सामान की हुई चोरी
25 हजार रूपये से अधिक के किराना सामान की चोरी,
रोशनदान से अंदर घुसे चोर,
बरमकेला पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला बस स्टैंड़ स्थित राधा कृष्ण प्रोव्हिजन किराना दुकान में
बीती रात को रोशनदान से अज्ञात चोर अंदर जाकर लगभग 25 हजार रूपये के किराना सामान
की चोरी किया है। किराना दुकान संचालक शांतानू साहू की शिकायत पर बरमकेला पुलिस ने
अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी में लग गई है। बरमकेला पुलिस थाना
से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित इस किराना दुकान में हुई चोरी से रात्री गश्त पर सवाल
खड़े हो रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शान्तानू साहू पिता रामू प्रसाद साहू उम्र 34
वर्ष ग्राम बरमकेला थाना बरमकेला जिला सारंगढ बिलाईगढ का निवासी है उसका बरमकेला बस स्टैंड़
के पास राधा प्रोविजन नाम से दुकान एवं गोदाम है। उसने बताया कि दिनांक 22-23/04/2026 के
दरम्यानी रात को कोई अज्ञात चोर द्वारा मेरे गोदाम अंदर घुसकर किनारे का सामान को चोरी कर ले
गया है।
शांतानू ने बताया कि गोदाम में किराने का सामान रखता हूँ। उसके गोदाम में एक्झास्ट
पंखा लगाने का स्थान है जिसमें एक्झास्ट पंखा नहीं लगाया हूँ तथा उक्त जगह में ईट का रख दिया था।
दिनांक 22/04/2026 के रात्रि करीबन 09/30 बजे दुकान एवं गोदाम को बंद कर घर चला गया था कि
दिनांक 23/04/2026 के सुबह करीबन 07/00 बजे दुकान एक गोदाम को खोला तो देखा कि एक्झास्ट
पंखा लगाने के स्थान पर जो ईट रखा था वहा अव्यवस्थित था जिससे उसे शंका हुआ कि गोदाम से
सामान चोरी हुआ है जिससे वह गोदाम के सामान को मिलान किया। मिलान करने पर गोदाम से मंथन
स्किम्ड मिल्क पाउडर प्रीमियर कंपनी का 25 पैकेट कुल 25 किलो ग्राम कुल कीमती 10000 रूपये।
सागर स्किम्ड मिल्क पाउडर स्प्रे ड्राइड अमूल कंपनी का 25 पैकेट कुल 25 किलो ग्राम कुल कीमती
8750 रूपये। कृष्णा राईस ब्राण्ड तेल 03 पेटी कुल 36 पाउच कुल कीमती 6480 रूपये। अमुल स्प्रे 03
किलो ग्राम कुल कीमती 1410 रूपये जुमला रकम 26640 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में
गोदाम अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के लिखित शिकायत अवेदन पर से अज्ञात आरोपी के
विरूद्ध अपराध धारा 305(A),331(4) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



