जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

नये जिले को मिले तीन फायर बिग्रेड़, रखने का स्थान नही होने से दो रायगढ़ में खड़े!

नये जिले को मिले तीन फायर बिग्रेड़, रखने का स्थान नही होने से दो रायगढ़ में खड़े!

नये जिले को मिले तीन फायर बिग्रेड़, रखने का स्थान नही होने से दो रायगढ़ में खड़े!

15 माह से रायगढ़ में रखा हुआ है सारंगढ़ का दो फायर बिग्रेड़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को मिले फायर बिग्रेड़ को वापस नही ला पा रहा है प्रशासन,
7 नगरीय निकायो के लिये सिर्फ 1 फायर बिग्रेड़?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
जनवरी 2025 को सारंगढ़ के लिये खरीदी किया गया तीन फायर बिग्रेड़ वाहन आज 15 माह बाद भी रायगढ़ से सारंगढ़ नही आ पाया है। इसमे से 1 वाहन को नगर पालिका सारंगढ़ को दिया गया है बाकि 2 फायर बिग्रेड़ वाहन आज भी रायगढ़ में खड़े है। बार-बार सारंगढ़ मे आगजनी की घटना होने के बाद भी दोनो फायर बिग्रेड़ वाहनो को सारंगढ़ लाने की पहल जिला प्रशासन को करनी होगी।
इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार जनवरी 2025 में नवगठ़ित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के लिये लाखो रूपये की लागत से तीन दमकल वाहन खरीदा गया है किन्तु इनको रायगढ़ में रख दिया गया है। सारंगढ़ के लिये खरीदे गये इन वाहनो को रखने के लिये जगह नही होने का हवाला देकर रायगढ़ के दमकल विभाग जिला सेनानी के पास रख दिया गया है। वही उपयोग नही होने के कारण से ये
दमकल वाहन कबाड़ बनते जा रहे है। इसमे से एक वाहन को सारंगढ़ नगर पालिका को दिया गया है

जिसको आगजनी की घटनाओ पर काबू पाने के लिये उपयोग किया जा रहा है। महज जगह नही होने के नाम पर रायगढ़ मे पड़ा हुआ दमकल वाहनो को अब जल्द ही सारंगढ़ वापस मंगाने की मांग हो रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारियों को खरीदी का अधिकार मिलने के बाद सारंगढ के तत्कालीन कलेक्टर द्वारा लाखों खर्च कर जिले के लिए तीन अग्निशमन वाहन की खरीद कर ली गई किंतु जब वाहन क्रय कर सारंगढ पहुंचे तो कोई इंतजाम ना हुआ देख सभी वाहनों को रायगढ के अग्निशमन विभाग के यार्ड में खड़ा कर दिया गया। अब हालत यह है कि बगैर ईंधन के नये वाहनों के डीजल टैंक में हवा भर गई है। इसमे से एक वाहन सारंगढ़ आ गया है किन्तु शेष दो वाहन कब सारंगढ़ आयेगे इसकी कोई जानकारी नही है।

गौरतलब है कि सारंगढ़-बिलाईगढ जिले के गठन के बाद एक एक कर तमाम सुविधाओं जुटाने की कवायद जारी है किंतु ढेरों जरुरी सेवाएं अभी भी रायगढ जिले के सहयोग से संचालित हैं। ऐसी ही एक सेवा अग्निशमन विभाग की है जिसमें रायगढ के नगर सेनानी के हवाले दोनों जिलों का प्रभारी है। जिले में कलेक्टर को खरीदी का स्वतंत्र अधिकार मिलने के बाद सारंगढ के पूर्व कलेक्टर ने एक के बाद एक तीन फायर ब्रिगेड वाहन खरीदी के आदेश दे दिए और महाराष्ट्र नंबर के तीन दमकल वाहनों की खरीद भी हो गई किंतु जनवरी 2025 में जब वाहन सारंगढ पहुंचे तो वहाँ दमकल वाहनों के रखने की जगह ही नहीं थी। इसके बाद वाहनों को सुरक्षित रखने रायगढ़ के फायर स्टेशन भेज दिया गया। नगर के फायर स्टेशन
के कर्मचारियों ने बताया कि वाहन में डीजल नहीं होने से टैंक में एयर भर गई है। ऐसे में वाहन होने के बावजूद इसका जरुरत पर उपयोग नहीं हो पा रहा।

बार-बार सारंगढ़ मे आगजनी की घटना होने के बाद लगातार फायर बिग्रेड़ के वाहनो की आवश्यकता महसूस किया जाने लगा है। ऐसे में दोनो फायर बिग्रेड़ वाहनो को सारंगढ़ लाने की पहल जिला प्रशासन को करनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button