
डोंगरीपाली के रोजगार सहायक पर पीएम आवास के नाम पर अवैध वसूली का आरोप? सीईओ से की शिकायत….

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम डोंगरीपाली में पदस्थ रोजगार सहायक किशोर भोई के द्वारा पीएम आवास योजना के हितग्राहियों से अवैध वसूली करने की शिकायत सीईओ बरमकेला से ग्रामीणों ने की है। बुधवार शाम को ग्राम लेन्धरजोरी के देवानन्द साहू, गौतम सेठ, सुदामा साहू, अंजना चौहान, बिरंची सेठ, रामो भोई, महादेव यादव, सहदेव चौहान, दिलीप साहू आदि ने सीईओ को लिखित शिकायत देकर बताया कि
ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में पदस्थ रोजगार सहायक किशन भोई के द्वारा पीएम आवास योजना के हितग्राही सूरज कुमार ढेर किया पिता जगदीश से 15 हजार और महादेव यादव से 10हजार सहित अन्य हितग्राहियों से राशि लिया गया है। जिस हितग्राही ने उसे राशि देने से मना किया तो उसे आवास निर्माण को रोकने की धमकी दी जा रही है । ऐसे में आवास निर्माण करने में ग्रामीण भयभीत है। ऐसे में रोजगार सहायक किशन भोई के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। चूंकि जनपद सीईओ किसी दौरे पर होने के कारण ग्रामीणों ने अन्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
योजना के कारण हो रहे वसूली से छवि धूमिल
पीएम आवास योजना जैसे महत्वाकांक्षी योजना को लेकर शासन की छवि धूमिल होने से जनप्रतिनिधि भी व्यथित नजर आ रहे हैं और इस मामले में उचित जांच की मांग दोहरा रहे हैं। अब इस मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।



