
रायपुर-सारंगढ़ एनएच को फोरलेन की सौगात देने के लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भाजपा नेता संगीत सिंह ने दिया धन्यवाद सारंगढ़ अंचल में फोरलेन सड़क की स्वीकृति से हर्ष का माहौल
मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर धन्यवाद ज्ञापित किया संगीत सिंह नें,
नीट में सफलता पाने वाले संगीत सिंह के पुत्र को सीएम साय ने दिया बधाई
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
भाजपा नेता संगीत सिंह ठाकुर ने बीती रात को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रायपुर-
बलौदाबाजार-सारंगढ़ नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाये जाने की स्वीकृति प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। भाजपा नेता ने बताया कि सारंगढ़-सरसीवां-भटगांव-बिलाईगढ़ अंचल के लिये यह रोड़ मिल कर पत्थर साबित होगा। तथा इस रोड़ के फोरलेन सड़क बनने के स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
उन्होने विकास पुरूष मुख्यमंत्री श्री साय को इस सौगात पर धन्यवाद ज्ञापित किया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला की अन्य मांगो को भी पूरा करने के लिये निवेदन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता संगीत सिंह ठाकुर के सुपुत्र अविरल सिंह ठाकुर को नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने अविरल सिंह ठाकुर को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रदान किया।