
अशोक चक्र अपमान पर सारंगढ़ महिला मोर्चा ने जताया आक्रोश महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा केसरवानी के अगुवाई मे सौंपा गया ज्ञापन…
सारंगढ़ जिला मुख्यालय में वोट अधिकार यात्रा ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा महिला मोर्चा ने आज अशोक चक्र अपमान करने के मामले को लेकर कांग्रेस विधायक पर एफआईआर करने की मांग करते हुए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। इस मामले में कार्रवाई नही होनें पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के नाम सौंपे गए ज्ञापन में महिला मोर्चा ने कहा है कि कांगे्रस के खरसिया विधायक उमेश पटेल ने 16 सितंबर मंगलवार को वोट अधिकार यात्रा में अशोक चक्र के उपर जूते पहनकर बैठने पर भारतीय सुरक्षा कानून 2005 के तहत राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह का अपमान किया गया है।
जिससे देश और संविधान की अवहेलना की है। जिससे समस्त रायगढ़ वासियों में आक्रोश का माहौल है। भाजयुमो नेताओं ने थाना प्रभारी के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि उक्त विषय में ध्यानाकर्षण करते हुए अशोक चक्र का अपमान करने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत देशद्रोह का अपराध कायम किया जाना चाहिए। महिला मोर्चा ने कहा है कि इस मामले में कार्रवाई नही की जाती है तो आने वाले दिनों में महिला मोर्चा सारंगढ़ के द्वारा पुरजोर विरोध कर आंदोलन किया जाएगा। आवेदन देने हेतु महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा केशरवानी, सत्या कहार, दिशा यादव, नीरा पटेल, गायत्री श्रिवास उपस्थित रहे।