
बीआरसी कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी के नेम प्लेट पर लिखा गया अपशब्द? कलेक्टर से हुई शिकायत,
सरकारी आफिस में हुई घटना से महिला कर्मचारी भयभीत?
दोषी पर कार्यवाही की मांग
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरकारी बीआरसी कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी के नेम प्लेट में अपमानित करने के लिये अपशब्द लिखे गये है। पिडित महिला कर्मचारी ने मामले की शिकायत कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से किया गया है तथा दोषी पर कड़ी कार्यवाही की मांग किया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 9 सितंबर की है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के बीआरसी कार्यालय मे एक महिला अधिकारी पदस्थ है। उक्त अधिकारी का नेम प्लेट उनके कक्ष के बाहर दिवाल पर लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त नेम प्लेट मे अपशब्द लिख कर महिला अधिकारी को अपमानित और प्रताणित करने का प्रयास किया गया। जिसकी शिकायत कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से किया गया है। कलेक्टर को दिये गये शिकायत आवेदन में लिखा है
कि असामाजिक तत्वों के द्वारा/व्यक्ति के द्वारा कार्यालय में महिला अधिकारी को अपमानित करने के मंशा से प्रताड़ित करने के लिये नेम प्लेट में अपशब्दो का प्रयोग किया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला अधिकारी बी०आर०सी० कार्यालय सारंगढ़ में कार्यरत है। दिनांक 09/09/2025 को 4-5 बजे के लगभग उसके कार्यालय में किसी शरारती तत्वों के द्वारा उसके नेम प्लेट पर गलत तरीके से छेड़खानी करते हुए अपशब्दों का लेख किया गया है। शासकीय कार्यालय में हुए उक्त कृत्य से महिला कर्मचारी को अपमानित करने का प्रयास किया गया है। जिससे महिला कर्मचारी बहुत ज्यादा आहत. भयभीत एवं अपमानित महसूस कर रही है।