राज्य

स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल….देखे video 

स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल....देखे video 

स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल….देखे video 

सूरजपुर. जिले के प्रतापपुर विकासखंड क्षेत्र में स्कूल भवन की जर्जर हालत ने चिंता बढ़ा दी है. हरिहरपुर स्थित नेवारडांड प्राथमिक शाला में छत का प्लास्टर अचानक नीचे गिर गया. इस दौरान शिक्षक के घायल होने की जानकारी है. घटना से स्कूल परिसर में हड़कंप की स्तिथि बन गई.

जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक शाला भवन के छज्जे का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से शिक्षक को चोटें आईं। गनीमत रही कि घटना के दौरान आसपास बच्चे मौजूद नहीं थे. घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है.

स्कूलों की मरम्मत व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

इस घटना ने सरकारी स्कूलों के भवनों को रखरखाव और मरम्मत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के परिजनों ने घटना के बाद बिल्डिंग की समय-समय पर मरम्मत नियमित रूप से किए जाने की मांग की है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button