
डॉ. दिनेश लाल जांगड़े को मिला “सदस्यता गौरव पुरस्कार”, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
राजधानी रायपुर स्थित नये मुख्यमंत्री आवास में आयोजित “उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान 2024-25” कार्यक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के सरसीवा के गौरव डॉ. दिनेश लाल जांगड़े (एमबीबीएस, एमडी), जिला पंचायत सदस्य को सदस्यता गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार 5000 से 1000 तक के प्राथमिक सदस्य बनाने के लिए प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं उन्हें मंच पर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के कई शीर्ष नेताओं की उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय सहित समस्त मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला अध्यक्षगण एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष भी उपस्थित थे।
यह सम्मान कार्यकर्ताओं को संगठन की जड़ों को मज़बूत करने में उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया गया, जो प्राथमिक सदस्यता के माध्यम से जनसंपर्क और जनभागीदारी को बढ़ावा देते हैं। डॉ. जांगड़े की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है, और उन्हें शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।