राज्य

ई-केवाईसी में लापरवाही, 81 हजार से अधिक राशन हितग्राहियों पर संकट….

ई-केवाईसी में लापरवाही, 81 हजार से अधिक राशन हितग्राहियों पर संकट....

ई-केवाईसी में लापरवाही, 81 हजार से अधिक राशन हितग्राहियों पर संकट….

जगदलपुर. बस्तर जिले में राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी अब सबसे बड़ी चिंता बन गई है. निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी 81 हजार 835 सदस्यों का सत्यापन अधूरा है. ऐसे में हजारों परिवारों के राशन पर संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है. खाद्य विभाग का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक ही योजना का लाभ पहुंचाना है. ई-केवाईसी के जरिए डुप्लीकेट और अपात्र नाम हटाने की प्रक्रिया चल रही है. जिले की 485 राशन दुकानों में इसके लिए पूरी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी.

एक सदस्य की ई-केवाईसी पूरी करने में महज कुछ मिनट का समय लग रहा था. फिर भी बड़ी संख्या में लोग समय पर सत्यापन नहीं करा सके. सबसे ज्यादा लंबित मामले बकावंड और बस्तर ग्रामीण क्षेत्र में दर्ज हुए हैं. अब विभाग शासन की नई गाइडलाइन और संभावित समय-वृद्धि का इंतजार कर रहा है. हितग्राहियों से अपील की गई है कि विभागीय निर्देश जारी होते ही प्रक्रिया पूरी करें. समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर मुफ्त राशन योजना का लाभ प्रभावित हो सकता है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button