राज्य

तेज रफ़्तार कार में जिंदा जलकर 4 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल…

तेज रफ़्तार कार में जिंदा जलकर 4 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल...

तेज रफ़्तार कार में जिंदा जलकर 4 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल…

कांकेर. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हो गया. केशकाल से कांकेर आ रही तेज रफ्तार कार आतुर गांव के पास पुल से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार में आग लग गई. हादसे में 4 दोस्त जिंदा जल गए. वहीं दो लोग कार के बाहर छिटककर घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया.

जानकारी के मुताबिक, डिजायर कार में केशकाल के ढोण्डरा पाल गांव के पांच दोस्त कांकेर के एक दोस्त को छोड़ने आ रहे थे. इसी दौरान आतुर गांव के पास करीब रात 1:30 बजे ये भीषण हादसा हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार मे आग लग गई और कार मे सवार 6 लोगो मे से चार जिंदा जल गए. वहीं दो लोग बाहर फेका जाने की वजह से घायल हुए है. जिनका इलाज जिला आस्पताल मे चल रहा है.

सूचना पर कांकेर पुलिस यातायात फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. कार में जली बॉडी को आज सुबह फरेंसिक टीम की मदद से बाहर निकाला जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button