राज्य

रायगढ़ जिले में तीन सालों में 184 हत्याएं, 428 बलात्कार

रायगढ़ जिले में तीन सालों में 184 हत्याएं, 428 बलात्कार

रायगढ़ जिले में तीन सालों में 184 हत्याएं, 428 बलात्कार

रायगढ़, 26 दिसंबर। अपराध और अपराधियों का बोलबाला बना हुआ है। अपराध को होने से रोकने के प्रयास बेअसर हैं क्योंकि फील्ड पर पुलिस का काम केवल जुआ और महुआ शराब पकडऩे तक सीमित रह गया है। 2022 से नवंबर 2024 तक तीन सालों में जिले में 184 हत्याएं हो चुकी हैं। इस अवधि में 428 बलात्कार भी हो चुके हैं। किसी भी जिले में अपराधों में कमी तभी आती है जब पुलिस के साथ आम जनता भी मिलकर चलती है, जहां दोनों में दूरियां हों तो अपराध पर काबू करना मुश्किल होता है। पुलिस हर समय, हर जगह नहीं हो सकती लेकिन आम जनता को अपनी आंख-कान बनाने के लिए विश्वास जगाना पड़ता है। इस मामले में रायगढ़ पुलिस पिछड़ रही है। यही कारण है कि हत्या, बलात्कार, चोरी, छेड़छाड़ की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। अभी भी इनके आंकड़े चिंताजनक हैं। विधानसभा में प्रस्तुत आंकड़ों को अगर सही मानें तो वर्ष 2022 से नवंबर 2024 तक रायगढ़ जिले में 184 हत्याएं हो चुकी हैं।

इसी अवधि के दौरान 428 बलात्कार, 1403 चोरियां और 205 छेड़छाड़ की घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं। जो घटनाएं सामने नहीं आईं, उनकी कोई गिनती नहीं है। 2022 में 132 दुष्कर्म की घटनाएं हुई थी जो 2023 में 156 और 2024 नवंबर तक 140 हो चुकी हैं। नाबालिगों के अपहरण के भी करीब 305 हैैं। अन्य जिलों से तुलना करें तो रायगढ़ जिला हत्या में तीसरे, दुष्कर्म में पांचवें, चोरी में चौथे और छेड़छाड़ में पांचवें स्थान पर है। 33 जिलों में टॉप फाइव में रायगढ़ जिला कायम है। यह पुलिस के लिए चिंताजनक है क्योंकि उनकी कार्रवाई रोज सुर्खियों में होती है।

11 महीनों में 22 महिलाओं की हत्या, 135 बलात्कार

महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों में भी रायगढ़ जिला चर्चित है। जनवरी 2024 से 30 नवंबर 2024 तक रायगढ़ जिले में 22 महिलाओं और नाबालिग बच्चियों की हत्या और 135 बलात्कार हुए हैं। इस अवधि में महिलाओं व बच्चियों के अपहरण के 100 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। महिलाओं से मारपीट के 259 प्रकरण सामने आए हैं। महिलाओं के विरुद्ध हुए अपराधों की संख्या बेहद चिंताजनक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button