राज्य

पिकनिक मनाने चार दोस्त गए थे डैम, डूबने से दो युवकों की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम….

पिकनिक मनाने चार दोस्त गए थे डैम, डूबने से दो युवकों की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम….

पिकनिक मनाने चार दोस्त गए थे डैम, डूबने से दो युवकों की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम….

छत्तीसगढ़ के भिलाई से बड़ी खबर सामने आई है। भिलाई के मरौदा डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों युवकों को डैम से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चार दोस्त पिकनिक मनाने मरौदा डैम गए थे, जहां खाना खाने के बाद 4 में से दो युवक डैम में नहाने उतरे। गहराई में जाने की वजह से साहिल और जुनैद दोनों डैम में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही नेवई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को डैम से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक दोनों युवक भिलाई 3 थाना क्षेत्र के हथखोज के रहने वाले थे। गर्मी महिना होने के कारण प्रदेश के लगभग सभी डैम और जलाशयों में लगातार गर्मी से निजात पाने के लिए तैरना ना जानते हुए लोग तालाबों जलाशयों तक पहुच रहे हैं ऐसे में प्रशासन को इस मामले में संज्ञान लेने की आवश्यकता है और प्रदेश के सभी जलाशयों में क्विक एक्शन टीम जैसे तैराक विशेषज्ञों को तैनात करने की जरूरत है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button