
ओपी चौधरी के दुरदर्शिता से रायगढ़ का हो रहा चहुंमुखी विकास

सारंगढ़ टाईम्स.
प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के दुरदर्शी सोच के कारण रायगढ़ अब विकास की पटरी पर एक्सप्रेस की भांति दौड़ रहा है। जिस प्रकार से आए दिन बडे बडे प्रोजेक्ट्स रायगढ़ की झोली में जा रहे हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले सालों के रायगढ़ की दशा और दिशा बहुत तेजी से बदलने वाली है। नालंदा परिसर हो या फिर ऑसीजोन हो या फिर रायगढ़ के आउटर को लेकर चौड़ी सड़कों को जाल बिछाना हो। सभी मोर्चों पर ओपी चौधरी लगातार कार्य कर रहे हैं।
एक तरफ रायगढ़ के विकास के लिए दिन रात एक कर रहे हैं तो दुसरी तरफ वित्त मंत्री होने के नाते प्रदेश मंे विकास की गंगा बहा रहे हैं। रायगढ़ में सिर्फ प्राजेक्ट्स को फायनल ही नही करवा रहे हैं बल्कि उसके साथ में अपने व्यस्ततम् शेड्युल में समय निकालकर सभी की मोनिटॉरिंग भी कर रहे हैं। एक लम्बे अरसे के बाद रायगढ़ वासियों को ऐसा विधायक मिला है जिन्हे उनकी योग्यता के आधार पर प्रदेश में इतनी जिम्मेदारियां मिली हुई है। आने वाला दौर रायगढ़ वासियों के लिए स्वर्णिम दौर होगा।