
सारंगढ़ : गौरवपथ के बाद गढ़चौक तक बदहाल सड़क ने लोगो का “जीना किया मुहाल”!
500 मीटर की सड़क पर सैकड़ो गड्ढ़े?

कई गड्ढ़े 2 फीट तक गहरे, दुपहिया वाहन चालक
परेशान,
चारपहिया वाहनधारी के चेंबर मे लग रही है चोट?
500 मीटर का फासला तय करने में 15 मिनट से 30
मिनट का समय?
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
पान, पानी और पालगी की नगरी सारंगढ़ में बिलासपुर रोड़ की सड़क की हालत बद से बदत्तर हो गई है। यहा पर गौरवपथ खत्म होने के बाद शुरू होने वाली सड़क गढ़चौक तक ही इस कदर बदहाल है कि दुपहिया और चारपहिया वाहनधारी बुरी तरह से परेशान हो गये है। जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट और एसपी आफिस को जोड़ने वाली इस सड़क पर स्थिति बद से बदत्तर हो गई है किन्तु जिला प्रशासन जानते ए भी इस सड़क को लेकर रहस्यमय चुप्पी साधे हुए है। त्यौहारी मौसमें सारंगढ़ की इमेज को धराशयी करती हुई यह सड़क अंचल के लिये बदनुमा दाग बनकर सामने आई है।
वर्षाकाल के लगभग समाप्त होते समय के बीच जिला मुख्यालय सारंगढ़ के बिलासपुर रोड़ में सड़क को लेकर लोगो की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। यहा पर बिलासपुर रोड़ मे गौरवपथ समाप्त होने के बाद शुरू होने वाली सड़क गढ़ चौक तक इस कदर खराब है कि लोगो का आवागमन करना मुश्किल हो गया है। इस सड़क के मरम्मत के लिये गत वर्ष ही डीएमएफ फंड़ से जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत सहसपानी को 31 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान किया था तथा ग्राम पंचायत ने इस रोड़ का मरम्मत का कार्य किया था किन्तु एक ही वर्ष मे सड़क बद से बदत्तर हो गया है। इस रोड़ पर 5 करोड़ की लागत से गौरवपथ का नया कार्य की घोषणा किया गया है वही यह सड़क नेशनल हाईवे 130बी में आता है। ऐसे मे सर्वाधिक व्यस्त करने वाला यह सड़क आज जिस स्तर पर बदहाल पड़ा हुआ है उससे ज्ञात हो रहा है कि यहा पर प्रशासन नाम की कोई चीज नही बच पाई है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर रोड़ में अपेक्स बैंक के पास गौरव पथ खत्म हो रहा है उसके बाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल के निज निवास के सामने, मुकेश वस्त्रालय के सामने तथा गोपाल हीरो शो रूम के पास, महालक्ष्मी ज्वेलर्स के सामने, लाईट हाऊस के सामने और श्याम हास्पीटल के सामने सहित अधिकांश स्थान पर रोड़ उखड़ गया है।

डामर का नामो निशान नही है। वही रोड़ के मरम्मत करने केल ये डाला गया जेएसबी आपस मे मिलकर बड़ा पहाड़ टाईप खड़ा हो गया है जिसके कारण से दुहपिया और चार पहिया वाहनो को काफी खतरा हो जा रहा है। बताया जा रहा है कि जेएसबी के कारण से चारपहिया वाहनो के चेंबर पर चोट लगने का खतरा बना हुआ है। वही सड़क के आजू-बाजू का पटरी ऊपर हो गया है जिसके कारण से सड़क का पानी का निकासी नही हो पा रहा है। इसके कारण से सड़क पर बारिश का पानी भर गया और सड़क बद से बदत्तर हो गया है। 500 मीटर का फासला तय करने में 15 मिनट से 30 मिनट का समय? बताया जा रहा है कि गौरवपथ के समाप्ति के बाद शुरू होने वाला सड़क कागज पर 130बी नेशनल हाईवे के रूप में दर्ज है
वही नगर पालिका इस सड़क पर 5 करोड़ की लागत से गौरवपथ निमार्ण करने का प्रस्ताव तैयार कर चुकी है तथा मुख्यमंत्री इसके लिये घोषणा कर चुके है। किन्तु वर्तमान में इस सड़क की हालत बद से बदत्तर हो गई है। सैकड़ो गहरे गड्ढ़े होने के कारण से यहा परआवागमन करना काफी कठिन हो गया है। महज 500 मीटर लंबी इस बदहाल सड़क का फासला तय करके लिये लिये चारपहिया वाहनो को 30 मिनट तक का समय लग जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कलेक्ट्रेट को जोड़ने वाली इस प्रमुख सड़क का मरम्मत कौन करेगा? इस सड़क को बनायेगा कौन? ऐसे सवालो के बीच जनता इस बदहाल सड़क से परेशान हो चुकी है और जिला प्रशासन इस सड़क पर आवागमन करने से परेशान है स सड़क का नाम जीना मुहाल करने वाली सड़क हो गया है।

बदहाल सड़क से जिले का इमेज बदनाम?
रायगढ़ रोड़ और रायपुर रोड़ के इस वर्ष ही नवनिमार्ण होने से अभी दोनो रोड़ में स्थिति नियंत्रण है किन्तु कोसीर रोड़ और बिलासपुर रोड़ मे स्थिति बद से बदत्तर होते जा रही है। सारंगढ़ के शान माने जाने वाली इस सड़क को गौरवपथ बनाकर इसको चौड़ी करने की योजना गौरवपथ भाग-2 का प्रस्ताव के आधार पर मुख्यमंत्री श्री साय ने 5 करोड़ रूपये की घोषणा एक बरस पहले किया था किन्तु आज यह रोड़ बद से बदत्तर हो गया है। गढ़ चौक के बाद भी सरसीवां-भटगांव होकर जिले की सीमा तक यह रोड़ बद से बदत्तर स्थिति मे आ गया है। लेकिन जिला प्रशासन इस रोड़ की बदहाली से अभी दूर रहकर अपना कान बंद करके रखी हुई है।



