
सारंगढ़ के डिपरापारा में पेयजल आपूर्ति में आ रहा है नाली का दूषित पानी? उल्टी-दस्त फैलने की संभावना,
पार्षद सत्येन्द्र सिंह बरगाह ने किया कलेक्टर से
शिकायत,
शहर के कई वार्डो में नाली का पानी मिल रहा
है पानी आपूर्ति में,
हर वर्ष हजारो की संख्या में उल्टी-दस्त से
पिडित हो रहे?
कई मोहल्ले मे दूषित पानी से वार्डवासी परेशान,
सीएमओ गये छुट्टी पर, प्रभारी सीएमओ के
भरोसे नगर पालिका,
वर्षो से जमे टाईमकीपर देखते है जलप्रदाय,
स्थानीय होने के कारण सुनते नही?
प्लेसमेंट कर्मचारियो के भरोसे सफाई व्यवस्था?
कलेक्टर को किया गया शिकायत,
उपयंत्री का उदासीन रवैया से लोग परेशान,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ नगर पालिका के लापरवाह कार्यप्रणाली से शहर मे आक्रोश का माहौल है। यहा पर पदस्थ सीएमओ राजेश पांड़े स्वास्थगत परेशानी के कारण से 14 दिन के अवकाश पर चले गये है वही बिलाईगढ़ नगर पंचायत के सीएमओ सुशील चौधरी यहा पर केयरटेकर सीएमओ का काम सम्हाल रहे है। वही वर्षो से पदस्थ समयपाल जलप्रदाय का काम देखते है जिसमे अभी सैकड़ो शिकायते है। किन्तु जनप्रतिनिधियो को भी मोबाईल को रिसीव करना समयपाल उचित नही समझते तथा वार्डो के जलप्रदाय की समस्या के समाधान करने के नाम पर सिर्फ टरकाते है। ताजा मामला वार्ड क्रमांक 13 डिपरापारा में नगर पालिका की पानी आपूर्ति वाली पाईप में नाली का दूषित पानी मिल रहा है।जिससे उल्टी-दस्त फैलने का खतरा बढ़ गया है। वही पूर्व उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह बरगाह ने कलेक्टर को कई बिन्दु पर शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका सारंगढ़ के कारण से शहर में सफाई व्यवस्था तथा पेयजल व्यवस्था सहित बुनियादी सुविधा ठप्प हो गई है। दरअसल यहा पर जलप्रदाय का काम टाईमकीपर गोपाल यादव देखते है तथा स्थानीय निवासी होने के साथ-साथ वर्षो से सारंगढ़ नगर पालिका मे पदस्थ है। जिसके कारण से उनका कार्यप्रणाली मे मनमानी हावी हो गया है। गत तीन दिनो से नाली का दूषित पानी मिक्स पानी नगर पालिका के नलो से आ रहा है जिसको शीघ्र ही मरम्मत कर ठीक करने के लिये टाईमकीपर और उपयंत्री को बताया गया किन्तु दोनो के कानों में जूं तक नही रेंग रही है। जिसके कारण से वार्ड क्रमांक 13 में उल्टी-दस्त फैलने की संभावना जताई जा रही
है। बताया जा रहा है कि जनप्रतिनिधियो का मोबाईल तक अधिकारी रिसीव नही करते है। वही दर्जन भर से अधिक मोहल्ले मे पानी की भीषण समस्या पैदा हो गई है किन्तु नगर पालिका के अधिकारियो और कर्मचारियो के कानों में जूं तक नही रेंग रही है। पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह बरगाह ने बताया
कि रंगनाथ गली, राजापारा, डिपरापारा गली, मजिस्द गली, पैलेस रोड़, महावीर गली, दौलत चौक, बड़ेमठपारा, सरबटिया गली, बीरपारा मार्ग तथा गेजू गली राजापारा में पेयजल की समस्या बनी हुई है। किन्तु नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियो को शिकायत करने के बाद भी कोई पहल तक नही हो रही है। शहर बदहाल, सफाई व्यवस्था शून्य, अधिकारी-मस्त, जनता-त्रस्त? सारंगढ़ नगर पालिका के मनमानी कार्यप्रणाली के कारण से सारंगढ़ शहर गंदगी से पटा हुआ है। प्लेसमेट कर्मचारियो के भरोसे नगर की सफाई व्यवस्था है किन्तु डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के बाद भी मक्कड़ो मे कचरा फेका जा रहा है। सफाई तथा पेयजल आपूर्ति के नोड़ल अधिकारी उपयंत्री उत्तम सिंह कंवर को इन दोनो कार्यो मे कोई रूचि नही है। शहर में गंदगी का ढ़ेर लगा हुआ है नालिया जाम है। नगरवासी गंदी नाली के पानी का सड़क पर आने और मच्छरो के प्रकोप से व्यापक रूप से परेशान हो गये है किन्तु भारी अमला होने के बाद भी सफाई व्यवस्था शून्य है। अधिकारी अपने कार्यालय से बाहर निकलते है तक नही है। मैदानी निरीक्षण शून्य है और कर्मचारियो पर कोई लगाम नही है। दैनिक सफाई व्यवस्था का भी हाल-बेहाल है। चौक-चौराहो की नाली मलबा से पटा हुआ है वर्षोकाल के पूर्व इन नालियो की सफाई नही कराने से शहर के सड़को पर नाली का गंदगी पड़ा रहेगा। सीएमओ राजेश पांड़े गये छुट्टी पर, प्रभारी सीएमओ के भरोसे पालिका? सारंगढ़ जिला मुख्यालय में पदस्थ सीएमओ राजेश पांड़े स्वास्थगत कारण से 10 दिन की छुट्टी लेकर गृह शहर रायगढ़ मे आराम फरमा रहे है वही उनके स्थान पर बिलाईगढ़ नगर पंचायत के सीएमओ सुशील चौधरी को सारंगढ़ नगर पालिका का प्रभार सौपा गया है एक दिन आकर वापस वे बिलाईगढ़ चले गये। जिसके बाद से नगर पालिका मे उपयंत्री और कर्मचारी बेलगाम हो गये है। सफाई व्यवस्था, विद्युत व्यस्था, जल प्रदाय व्यवस्था सहित बुनियादी सुविधाओ को सुध लेने वाला कोई नही है। गर्मी सामने, नही भरा गया शहर के घोघरा नाला और तालाब! सारंगढ़ का सबसे बड़ा तालाब मुड़ा तालाब के पानी से आधा दर्जन निस्तारी तालाब में पानी भरा जाता है। हर वर्ष फरवरी माह मे मुड़ा तालाब का पानी को नेंगी तालाब, नया तालाब, खाडाबंद तालाब, साहनी मोहल्ला का तालाब, लोहारिन डबरी, घोघरा नाला आदि को भरा जाता है तथा साफ-सफाई किया जाता रहा है। किन्तु वर्तमान में मुड़ा तालाब में पानी होने के बाद भी अन्य निस्तारी तालाबो में पानी नही भरा जा रहा है और ना ही इन तालाबो मे साफ-सफाई किया जा रहा है। वही इस मामले मे नगर पालिका मे कोई ऐसा जवाबदार अधिकारी नही मिला जो कि इस लापरवाही पर संज्ञान लेवे। ऐतिहासिक मुड़ा तालाब का पानी को पारंपरिक उपयोग के अभाव से उनके अस्तित्व पर खतरा मंड़राने लगा है। पार्षद मद से अनुसंशित कार्य कराने मे नगर पालिका की रूचि नही?
सारंगढ़ नगर पालिका मे 15 वार्ड के पार्षदो के द्वारा पार्षद निधि से लाखो रूपये के निमार्ण कार्यो की अनुसंशा किया है किन्तु नगर पालिका के सीएमओ और कार्यरत अमला इनको करने मे रूचि नही ले रहा है जिसके कारण से यहा पर पार्षद निधि बेकार पड़ा हुआ है। सीएमओ राजेश पांड़े और उपयंत्री उत्तम सिंह को पार्षद निधि के निमार्ण कार्य को संपन्न कराने के लिये कई बार निवेदन करने के बाद भी सिर्फ गोल-गोल घुमाया जा रहा है। जिसके कारण से पार्षदो मे भी काफी गहरा आक्रोश बना हुआ है। चार साल से पार्षद निधि से अनुसंशित निमार्ण कार्य या तो अधूरा है या तो शुरू ही नही हुआ है। कलेक्टर धर्मेश साहू से हुई शिकायत, लगाम कसने की उम्मीद, सारंगढ़ नगर पालिका के कई प्रकार के बदहाल समस्या को लेकर पूर्व उपाध्यक्ष तथा पार्षद सत्येन्द्र सिंह बरगाह ने आज कलेक्टर धर्मेश साहू से मुलाकात किया और नगर पालिका सारंगढ़ के बदहाल कार्यप्रणाली की शिकायत करते हुए त्वरित कार्यवाही की मांग किया। सर्वाधिक परेशानी पेयजल समस्या और नाली का पानी का पेयजल आपूर्ति में होने तथा पर्याप्त कर्मचारी होने के बाद भी सफाई व्यवस्था का बदहाल होना और कर्मचारियो पर किसी भी प्रकार का नियंत्रण नही होना और उपयंत्री और टाईमकीपर के मनमानी कार्यो को लेकर शिकायत कर त्वरित कार्यवाही की मांग किया, जहा पर कलेक्टर ने नगर पालिका के अधिकारियो को तलब कर समस्याओ का निराकरण करने का आश्वासन दिया।