जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष पद : अजय गोपाल या ज्योति पटेल या तीसरा? अंतिम दौर में भी खत्म नही हुआ सस्पेंस, जल्द ही होगी जिलाध्यक्ष की घोषणा,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष पद : अजय गोपाल या ज्योति पटेल या तीसरा? अंतिम दौर में भी खत्म नही हुआ सस्पेंस, जल्द ही होगी जिलाध्यक्ष की घोषणा,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष पद : अजय गोपाल या ज्योति पटेल या तीसरा?
अंतिम दौर में भी खत्म नही हुआ सस्पेंस, जल्द ही होगी जिलाध्यक्ष की घोषणा,

कार्यकर्ताओ की उत्सुकता लगातार बनी हुई है
जिलाध्यक्ष चयन में,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
नये वर्ष के आगाज होने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओ को अब नये जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले मे भाजपा के नये जिलाध्यक्ष के घोषणा का इंतजार है। 12 मे से 10 मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न होने के बाद अब जिलाध्यक्ष का निर्वाचन होना है। सूत्रो की माने तो अंतिम दौर में अजय गोपाल और ज्योति पटेल का नाम है वही बड़ा उलेटफेर हुआ तो तीसरा नाम आ सकता है। अब तीसरा नाम कौन हो सकता है? या अजय और ज्योति मे से जिलाध्यक्ष का ताज पहन सकते है? इन सभी सवालो के लिये अभी सिर्फ इंतजार ही किया जा सकता है।

नया जिला बनने के बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पहले भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये सुभाष जालान का दो वर्ष का कार्यकाल काफी जिले मे काफी निराशानजक रहा था। वही अब भाजपा के संगठन चुनाव मे मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होने के बाद सभी की नजरे जिलाध्यक्ष के चयन पर है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दर्जन भर भाजपा नेताओ ने अपनी दावेदारी किया था किन्तु अंतिम दौर मे दो नाम ही भाजपा के आला नेतृत्व के सामने पहुंच पाये जिसमे से सारंगढ़ के भाजपा नेता जिला महामंत्री अजय गोपाल और जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल का नाम है। सूत्रो का दावा है कि कोई बड़ा उलटफेर नही हुआ तो इन दो मे से एक नाम पर फैसला हो जायेगा। वही एक वर्ग का दावा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये तीसरा नाम को घोषित किया जायेगा? अब ये तीसरा नाम कौन है? इसको लेकर भाजपा के नेता भी कन्फ्यूजन है। वही सूत्र बताते है कि जिला महामंत्री रहे अजय गोपाल और ज्योति पटेल जिला बाड़ी मे रहे थे तथा अपनी-अपनी दावेदारी किया था। इनके अलावा दावेदारी करने वालो का दावेदारी राजधानी रायपुर में ही दम तोड़ दिया है। वही जानकारो की नजर सामाजिक समीकरण पर टिकी है।

सूत्रो का दावा है कि अगर महासमुंद में अघरिया समाज के नेता को भाजपा जिलाध्यक्ष का पद दिया जाता है तो सारंगढ़ में अजय गोपाल का नाम को हरी झंड़ी मिल जायेगा और यदि महासमुंद में अघरिया समाज के व्यक्ति का भाजपा के द्वारा जिलाध्यक्ष नही बनाया गया तो यहा पर ज्योति पटेल का नाम तय हो सकता है। वही एक वर्ग का दावा है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के पसंद का ख्याल रखा जायेगा और दोनो ही जिला पदाधिकारी के स्थान पर नये चेहरे का नाम सामने आ सकता है। सूत्र बताते है कि अंतिम दौर मे दोनो नेताओ का नाम सामने आने के बाद सारंगढ़ की परंपरागत शिकवा-शिकायत और नारजगी भरी राजनिति राजधानी तक पहुंची है तथा एक दूसरे का नाम कटवाने के लिये बड़े चेहरे सक्रिय थे। किन्तु अपेक्षित सफलता नही मिलने पर जोर-अजमाईश मे अभी भी लगे हुए है। वही जिलाध्यक्ष के पद के लिये कई दावेदार अपना नाम अंतिम दौर मे नही पहुंचने पर किसी एक नाम को सर्मथन देने के लिये भी जुटे हुए है। सूत्रो का माने तो अजय गोपाल और ज्योति पटेल के बीच जिलाध्यक्ष के लिये जमकर जोर-अजमाईश जारी है।

अजय कि ज्योति या अन्य?

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव के लिये दो नाम अजय गोपाल और ज्योति पटेल मे
से एक नाम तय होने की संभावना जता रहे है किन्तु कुछ नेताओ के द्वारा दावा किया जा रहा है कि
दोनो नाम को हटाकर नया नाम को फायनल किया जा सकता है। सूत्र बताते है कि किसी एक नाम पर
एकमत होने में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भाजपा नेता एक नही हो पाये और अपने-अपने नेता का नाम
तय कराने के लिये अंतिम तक संघर्ष कर रहे थे। ऐसे में एक नाम पर सहमति नही बन पाने के कारण
से भाजपा के निर्वाचन मंडल दोनो नाम को हटाकर नया नाम भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये फायनल करने
की ओर अग्रसर हो चुके है। अब ये तीसरा नाम कौन है? किसके नाम पर भाजपा के जिलाध्यक्ष का
कांटो भरा ताज खिलेगा? यह तो आने वाला समय बतायेगा।

नजरे वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी पर

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये भाजपा नेताओ की नजरे रायगढ़ विधायक तथा
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी की ओर है। सूत्रो का दावा है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ मे भाजपा का जिलाध्यक्ष के
लिये वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के पसंद का ख्याल रखा जा रहा है तथा उनके द्वारा दिया गया नाम को
फायनल किया जा रहा है। वही कुछ बड़े भाजपा नेताओ ने ज्योति पटेल के खिलाफ मोर्चा खोला है तो
कुछ नेताओ ने अजय गोपाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button