जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गिरदावरी निरीक्षण कार्य से महिला कर्मचारी हो रहे परेशान?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गिरदावरी निरीक्षण कार्य से महिला कर्मचारी हो रहे परेशान?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गिरदावरी निरीक्षण कार्य से महिला कर्मचारी हो रहे परेशान?

 

लगभग 60 से 80 खेत जाकर महिला कर्मचारियों को किसान के साथ 3 सेल्फी खिंचकर एप्प में डालना
होगा।
समस्याओं को देखते हुए तत्काल निरस्त कर राहत दिया जावे।

सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विभिन्न विभागों के महिला कर्मचारियों की गिरदावरी निरीक्षण कार्य में ड्यूटी लगाई गई है। उक्त निरीक्षण कार्य से महिला कर्मचारियों की प्रमुख समस्याएं जैसे कि – महिलाओं को संबंधित एप्प के द्वारा किसानों के रकबा वाले खेत में जाकर किसान के साथ 3 सेल्फी लेकर अपलोड करना । नेटवर्क न होने से अलग अपलोड होने में समस्या , साथ ही रकबा वाले खेत को पता करना , 70- 80 खेत जाना , कोटवार को खोजना , सभी पटवारीयों का भी ड्यूटी लगने से सहयोग उनसे न मिलना , अपने कार्यस्थल से 20-30 किलोमीटर दूर निरीक्षण करने जाना। ऐसे अनेक समस्याओं से महिला कर्मचारी जूझते हुए बहुत परेशान हैं। दबावपूर्वक कार्य करवाया जा रहा है। जबकि विभिन्न विभागों में नजदीकी बहुत से कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगा है ।

उन्हें लगाया जा सकता है । लेकिन नहीं लगाया गया । इस तरह महिलाओं के साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना के लिए जिम्मेदार कौन होंगे ? जो इस प्रकार की ड्यूटी लगा दिया गया है। महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी लगाई जानी चाहिये। राज्य के विभिन्न कर्मचारी संघ द्वारा विरोध करते हुए इस्तीफा भी देकर कड़ा विरोध किया गया है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के खाद्य शाखा द्वारा महिलाओं की ड्यूटी लगाने से महिला कर्मचारियों में भारी नाराजगी तथा आक्रोश व्याप्त है। तथा कार्य में भारी परेशानियों का सामना करनी पड़ रही है। महिलाओं की उक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तत्काल गिरदावरी निरीक्षण कार्य से महिलाओं को मुक्त किया जावे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button