जिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ उपजेल में बंदियों से बर्बरतापूर्वक मारपीट करने पर जेलर निलंबित, 2 प्रहरी भी हुए निलंबित

सहायक जेल अधीक्षक को सरकार ने किया सस्पेंड, सारंगढ़ उपजेल में बंदियों की पिटाई मामले में कार्रवाई
सारंगढ़। उप जेल सारंगढ़ में बंदियों के साथ मार-पीट किए जाने की घटना संज्ञान में आने पर मुख्यालय, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छ०ग० रायपुर द्वारा खोमेश मण्डावी, अधीक्षक, केन्द्रीय जेल बिलासपुर को घटन की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया।
वही खोमेश मण्डावी द्वारा 28.02.2024 को उप जेल सारंगढ़ पहुंचकर घटना की जांच की तथा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जांच में आए तथ्यों के आधार पर संदीप कश्यप, सहायक जेल अधीक्षक, उप जेल सारंगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय केन्द्रीय जेल बिलासपुर रखा गया है। साथ ही अधीक्षक, केन्द्रीय जेल बिलासपुर द्वारा जांच उपरांत उप जेल सारंगढ़ के 02 प्रहरियों को भी निलंबित
सारंगढ़ के 02 प्रहरियों को भी निलंबित किया गया है। अन्य संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध भी नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है। निलंबित सहायक जेल अधीक्षक एवं प्रहरियों के विरूद्ध नियमानुसार विभागीय जांच की जा रही है

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Image-2026-06-14-at-7.52.11-PM.jpeg

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button