जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़देशराज्य

आखिर राष्ट्रपति के दत्तकपुत्रों का भाग्योदय कब- अनिका विनोद भारद्वाज

आखिर राष्ट्रपति के दत्तकपुत्रों का भाग्योदय कब- अनिका विनोद भारद्वाज

सारंगढ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री, जिला पंचायत सभापति सहकारिता एवं उद्योग रायगढ़, अध्यक्ष रीपा जिला पंचायत रायगढ़, सदस्य जिला योजना समिति, सदस्य अनुसूचित जाति / जनजाति (अत्याचार निवारण), सर्तकता एवं मॉनिटरिंग समिति रायगढ़ श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि, कहने को तो पहाडी कोरवाओं को राष्ट्रपति का दत्तकपुत्र कहा जाता है लेकिन हमेशा ही बुनियादी सुविधाओं से वंचित पहाडी कोरवा आज अपने अस्तित्व की लडाई लडने को मजबुर हैं। केन्द्र में मोदी की सरकार है और राष्ट्रपति भी भाजपा सरकार के द्वारा चुनी गई हैं। ऐसे में कम से कम इस सरकार से यह विलुप्तप्राय प्रजाति अपने बेहतर जीवन संरक्षण का अधिकार तो रखती है। किन्तु जो जानकारी छनकर सामने आ रही है वह पहाडी कोरवाओं के लिए कतई अच्छी नही है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले इन पहाड़ी कोरवाओ के बारे में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर सरगुजा जिले में उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भकुरमा से 10 किमी दूर घने जंगलों व पहाड़ों पर बसे 65 पहाड़ी कोरवाओं का जीवन किसी चुनौती से कम नहीं है। सड़क, बिजली, शुद्ध पानी, मकान व स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में इनकी जीवन की गाड़ी जैसे-तैसे चल रही है।
प्रशासनिक सर्वे की माने तो इस बस्ती तक सड़क बनाने में ही हजारों पेड़ कटेंगे व और लगभग 60-70 करोड़ खर्च होंगे। ग्राम भकुरमा के बांसढोढ़ी में पहाड़ी कोरवाओं के 15 परिवार में बच्चे, महिला व पुरुष सदस्य मिलकर 65 लोग हैं। ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसका सामना ये सालों से नहीं कर रहे हैं। महीने में एक बार पहाड़ से राशन लेने नीचे उतरते हैं, फिर वापस उसी जंगली रास्ते से लौटते हैं। कोई बीमार पड़ जाए तो अस्पताल लाने तक उसकी जान बचेगी की नहीं, इसकी भी कोई गारंटी नहीं। समस्याओं के लिए इन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई तो सर्वे हुआ। प्रशासनिक सर्वे टीम जब पहाड़ी कोरवाओं तक पहुंचने के लिए सफर शुरू किया तो इनके पसीने छूट गए। टीम लगभग 8 किमी पैदल चलकर घने जंगल के बीच पथरीले रास्ते से होते हुए 4 पहाड़ों से गुजरी। लगभग ढाई से तीन घंटे का समय लगा, तब टीम बस्ती तक पहुंची। टीम ने पहाड़ी कोरवाओं से चर्चा की तथा सर्वे पूरा किया। सर्वे में ये बात आई कि सारी समस्याओं की जड़ पहुंचविहीनता व दुर्गम इलाका है। आखिर में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों के इस हाल पर क्यों केन्द्र की यह सरकार कोई संज्ञान नही लेती है। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से कांग्रेस की सक्रिय नेत्री और जिला पंचायत सदस्य अनिका विनोद भारद्वाज द्वारा प्रेस के माध्यम से कही गई।

आखिर राष्ट्रपति के दत्तकपुत्रों का भाग्योदय कब- अनिका विनोद भारद्वाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button